फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspected viewed near border village

संदिग्ध की खबर पर सेना और पुलिस के उड़े होश

Fri, 31 Jul 2015 08:21 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
suspected viewed near border village

सीमा से सटे गांव गजनसू के गलब्ड्डे चक्क में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर वीरवार की रात को हड़कंप मच गया। पुलिस और सेना ने आठ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आखिर तक कुछ हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को दिन निकलते ही गलब्ड्डे चक्क से सटे नई बस्ती इलाके में तीन और संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली। हालांकि बाद में ये बीएसएफ के जवान निकले।
विज्ञापन


वीरवार रात नौ बजे गजनसू पुलिस को पाकिस्तान सीमा से एक किलोमीटर दूर संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। उच्चाधिकारियों को संदेश भेजा गया और सेना को भी जानकारी दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दस बजे कर्नल जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। 5 गड़वाल राइफल की टुकड़ी ने सुबह चार बजे तक सर्च आपरेशन चलाया। गांव और खेतों को खंगाल डाला। टार्च और अन्य यंत्रों के साथ अभियान जारी रखा गया, लेकिन कहीं कुछ हाथ नहीं लगा।

फलाएं मंडाल में सेना ने एक संदिग्ध को पकड़ा

suspected viewed near border village

पुलिस सूत्रों के अनुसार इलाके में रहने वाले रामलाल ने गलब्ड्डे चक्क के खेतों में संदिग्ध देखने जाने की सूचना गजनसू पुलिस को दी थी। उसने यह भी बताया था कि वह असाल्ट राइफल से लैस है।

रात दस बजे से सेना के जवानों और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। कुछ नहीं मिलने पर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि पंजाब के दीनानगर में आतंकी हमले के बाद राज्य में भी हाई अलर्ट जारी है।

सीमावर्ती क्षेत्र में फलाएं मंडाल में वीरवार की रात को सेना की टुकड़ी ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। पूछताछ में वह सही से जवाब नहीं दे पाया। सेना के जवानों ने संदिग्ध को फलाएं पुलिस चौकी के हवाले कर दिया है। मिली सूचना के अनुसार रात को सेना की 157 टीए की क्यूआरटी फलाएं मंडाल में गश्त कर रही थी।

इस दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू पुत्र भगत सिंह बिष्ठ बताया है। इससे अधिक वह जानकारी नहीं दे पाया है। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर लगता है। पुलिस जांच कर रही है कि यह युवक इस स्थान पर कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed