{"_id":"59b6d09c4f1c1be77f8b6000","slug":"suspected-people-try-to-kidnap-8th-class-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध व्यक्तियों ने की 8वीं के छात्र के अपहरण की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध व्यक्तियों ने की 8वीं के छात्र के अपहरण की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला/कठुआ
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
छात्र के अपहरण की कोशिश
- फोटो : DEMO PHOTO
पंचायत हल्का लाहडी के एक आठवीं जमात के छात्र का तीन संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोमवार को छात्र के परिजन पीड़ित छात्र को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को सारी बात बताई। इस घटना ने लाहडी व आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपने घर से स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था तो रास्ते में उसे तीन लोग मिले, जिन्होंने काले कपडे़ पहन रखे थे। उनके से कुछ एक ने नकाब भी लगाए हुए थे। नकाबपोशों मेें से एक ने उसके मुंह पर कोई कपड़ा रखा, जिसके बाद उसे कोई पता नहीं कि उसके साथ क्या हुआ।
विज्ञापन
लेकिन चंद घंटों के बाद उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनका लड़का स्थानीय जंगल में पड़ा हुआ है। छात्र के परिजनों ने आगे बताया कि जब वह नकाबपोश लड़के का अपहरण कर उसे अपने साथ जंगल में ले जा रहे थे तो रास्ते में कुछ लोगों को आते देख उन्होंने उसे जंगल में ही छोड़ दिया और स्वयं वहां से घायब हो गए।
विज्ञापन