फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspected maulvi arrested in Kishtwar accused send intelligence to terrorists in Pakistan

Terrorism in JK: सेना की जानकारी पाकिस्तान भेजने पर मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार, आईएसआई से मिलता था पैसा

Sat, 03 Sep 2022 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 05:28 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच के अनुसार युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद से जोड़ने के लिए आरोपी को पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसियों ने पैसा और नए मोबाइल भी दिए थे। एडीजीपी मुकेश सिंह के अनुसार पूछताछ में वाहिद ने तस्वीरें और वीडियो समेत अन्य जानकारी पाकिस्तान भेजने की बात कबूली है।

विज्ञापन
Suspected maulvi arrested in Kishtwar accused send intelligence to terrorists in Pakistan
Kishtwar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चिनाब घाटी में आतंकी हमलों और युवाओं को आतंकवाद में झोंकने की साजिश में शामिल एक मदरसा शिक्षक को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। किश्तवाड़ से पकड़ा गया मदरसा शिक्षक 25 वर्षीय कारी अब्दुल वाहिद मोलवी भी है, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन कश्मीर जांबाज फोर्स (केजेएफ) को सैन्य प्रतिष्ठानों समेत सुरक्षा बलों की अन्य संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के अनुसार युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद से जोड़ने के लिए आरोपी को पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसियों ने पैसा और नए मोबाइल भी दिए थे। एडीजीपी मुकेश सिंह के अनुसार पूछताछ में वाहिद ने तस्वीरें और वीडियो समेत अन्य जानकारी पाकिस्तान भेजने की बात कबूली है।
विज्ञापन


वाहिद के खिलाफ यूएपीए और सीआरपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहिद डूल क्षेत्र का रहने वाला है। वह किश्तवाड़ के दड़पेथ गांव में मदरसे में पत्नी और सात माह के बच्चे के साथ रह रहा था। संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने पर वाहिद सुरक्षा एजेंसियों के रडार आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुख्ता सूचनाएं मिलने पर वाहिद को बुलाकर पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने संयुक्त पूछताछ की, जिसमें वाहिद ने कई राज उगले। इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर केजेएफ कमांडर तैयब के संपर्क में आया

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में वाहिद ने बताया कि वह दिसंबर 2020 से आतंकी संगठन कश्मीर जांबाज फोर्स (केजेएफ) के लिए काम कर रहा था। उसने सैन्य प्रतिष्ठानों समेत संवेदनशील स्थानों के कई वीडियो और तस्वीरें पाकिस्तान आधारित केजेएफ आतंकियों को भेजीं। वाहिद सोशल मीडिया पर केजेएफ के स्वयंभू कमांडर तैयब फारूकी उर्फ उमर खताब के संपर्क में आया। उसके बाद लगातार ऑनलाइन सक्रिय रहने पर उसने सक्रिय आतंकी बनने की इच्छा भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed