{"_id":"63131a15e392ce01991cfaf2","slug":"suspected-maulvi-arrested-in-kishtwar-accused-send-intelligence-to-terrorists-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorism in JK: सेना की जानकारी पाकिस्तान भेजने पर मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार, आईएसआई से मिलता था पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorism in JK: सेना की जानकारी पाकिस्तान भेजने पर मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार, आईएसआई से मिलता था पैसा
Sat, 03 Sep 2022 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 03 Sep 2022 05:28 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच के अनुसार युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद से जोड़ने के लिए आरोपी को पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसियों ने पैसा और नए मोबाइल भी दिए थे। एडीजीपी मुकेश सिंह के अनुसार पूछताछ में वाहिद ने तस्वीरें और वीडियो समेत अन्य जानकारी पाकिस्तान भेजने की बात कबूली है।
विज्ञापन
Kishtwar
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिनाब घाटी में आतंकी हमलों और युवाओं को आतंकवाद में झोंकने की साजिश में शामिल एक मदरसा शिक्षक को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। किश्तवाड़ से पकड़ा गया मदरसा शिक्षक 25 वर्षीय कारी अब्दुल वाहिद मोलवी भी है, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन कश्मीर जांबाज फोर्स (केजेएफ) को सैन्य प्रतिष्ठानों समेत सुरक्षा बलों की अन्य संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था।
प्रारंभिक जांच के अनुसार युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद से जोड़ने के लिए आरोपी को पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसियों ने पैसा और नए मोबाइल भी दिए थे। एडीजीपी मुकेश सिंह के अनुसार पूछताछ में वाहिद ने तस्वीरें और वीडियो समेत अन्य जानकारी पाकिस्तान भेजने की बात कबूली है।
वाहिद के खिलाफ यूएपीए और सीआरपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहिद डूल क्षेत्र का रहने वाला है। वह किश्तवाड़ के दड़पेथ गांव में मदरसे में पत्नी और सात माह के बच्चे के साथ रह रहा था। संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने पर वाहिद सुरक्षा एजेंसियों के रडार आ गया।
विज्ञापन
पुख्ता सूचनाएं मिलने पर वाहिद को बुलाकर पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने संयुक्त पूछताछ की, जिसमें वाहिद ने कई राज उगले। इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।