फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspected cases of monkeypox surfaced in Baramulla Uri

Jammu Kashmir: बारामुला के उड़ी में मंकीपॉक्स के 2 संदिग्ध मामले आए सामने, नमूने जांच के लिए भेजे

Wed, 12 Oct 2022 05:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 05:52 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग कश्मीर के प्रवक्ता डॉ. मीर मुश्ताक़ ने बताया कि दोनों के नमूने भेजे गए हैं। एक-दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी तब स्पष्ट होगा कि मंकीपॉक्स है या नहीं।

विज्ञापन
suspected cases of monkeypox surfaced in Baramulla Uri
मंकीपॉक्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारामुला जिले के उड़ी में मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि दोनों संदिग्ध मरीज उड़ी के दजना लच्छीपोरा इलाके के हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें अलग रखा गया है। दोनों को बुखार और उनकी त्वचा पर मंकीपॉक्स या चेचक जैसे घाव हो गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग कश्मीर के प्रवक्ता डॉ. मीर मुश्ताक़ ने कहा, उनके नमूने स्किम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग को भेजे गए हैं। एक-दो दिन तक रिपोर्ट आ जाएगी तब स्पष्ट होगा कि मंकीपॉक्स है या नहीं। वहीं एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि दोनों मरीजों के शरीर पर मैकुलोपापुलर रैश हैं, ज्यादातर चेहरे और पेट पर।
विज्ञापन


इन संदिग्ध मरीजों को मंकीपॉक्स है या चेचक, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं कर सकते, लेकिन इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता है। बीएमओ बोनियार डॉ. परवेज मसूदी ने बताया कि क्षेत्र में चेचक या मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामले की सूचना मिलने पर 6 अक्तूबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बारामुला और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) टीम जिला बारामुला को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत मेडिकल ब्लॉक बोनियार की आईडीएसपी टीम ने दजना लच्छीपोरा का दौरा किया। सभी ग्रामीणों और संक्रमितों की जांच की।  राज्य महामारी विज्ञान टीम आठ अक्तूबर को मौके पर गई और संक्रमित लोगों के नमूने लिए।

सूत्रों के मुताबिक आठ लोगों के नमूने लिए गए हैं, लेकिन लक्षणों की गंभीरता के कारण मंकीपॉक्स की संभावना की पुष्टि या इनकार करने के लिए परीक्षण के लिए दो व्यक्तियों के नमूने स्किम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग को भेजे गए हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि  लोगों में बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू किया गया था। आबादी के बीच जागरूकता के लिए चिकित्सा टीमें भेजी गई थीं। स्कूल के शिक्षकों, पीआरआई और स्थानीय इमामों को जागरूक किया गया था। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed