पाकिस्तान के मंसूर बड़ा भाई गांव में मौजूद हैं घुसपैठिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद भी और आतंकियों की घुसपैठ का खतरा टला नहीं है। एक ओर दो जनवरी अलसुबह से एयरबेस में शुरू हुआ आतंकियों के खिलाफ आपरेशन जारी है।
वहीं खुफिया एजेंसियां भारत पाकिस्तान सीमा पर हर संदिग्ध हलचल पर नजर बनाए हुए हैं। खुफिया सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के मंसूर बड़ा भाई गांव में एक बार फिर संदिग्ध लोगों की हलचल बढ़ गई है।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सीमा पार की हर हलचल को भांपने के साथ आतंकियों की घुसपैठ के पुराने रूट पर कड़ा पहरा दिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि चार से पांच लोगों के ग्रुप को सीमा से सटे पाकिस्तानी गांव में घूमते देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में भी इसी तरह की सूचना थी जिसमें सुरक्षा एजेंसियों को बाकायदा यह इनपुट भी मिला था कि चार से पांच आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खंगाला
सोमवार सुबह हीरानगर सेक्टर के पहाड़पुर इलाके में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के घुसपैठ के रूट चोर गली में संदिग्ध देने जाने की सूचना मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों में पूरे इलाके को खंगाला।
पहाड़पुर, हरियाचक, करोल कृष्णा, करोल मात्रां में हर संभावित इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी ली। दोपहर बाद तक सुरक्षाबलों के हाथ कोई सुराग नहीं लगा था। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ बार्डर ने बताया कि आतंकी हमले के बाद इस तरह की रिपोर्ट बढ़ जाती हैं।
पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती, इसलिए रूटीन में तलाशी अभियान जारी रखा गया है। उन्होंने बताया कि रात के समय अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है और हर संदिग्ध हलचल पर पूरी नजर रखी जा रही है।