फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspect shot by security forces near military area in Kalal rajouri one arrested at IB in Samba

J&K: कलाल में सैन्य इलाके के पास संदिग्ध को सुरक्षाबलों ने मारी गोली, सांबा में आईबी पर एक गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 09:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 10 May 2023 09:51 AM IST
सार

राजोरी जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे कलाल इलाके में चेतावनी को अनदेखा कर सुरक्षा प्रतिषठान की ओर बढ़ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षाबलों ने गोली मार दी।

विज्ञापन
Suspect shot by security forces near military area in Kalal rajouri one arrested at IB in Samba
सुरक्षा बल - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे कलाल इलाके में चेतावनी को अनदेखा कर सुरक्षा प्रतिषठान की ओर बढ़ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षाबलों ने गोली मार दी। घायल युवक को नौशेरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


उसकी शिनाख्त अनिल कुमार (30) निवासी चडयाला, कलाल के रूप में हुई है। दूसरी ओर सांबा में भारत-पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय (आईबी) के निकट रिगाल क्षेत्र से बीएसएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान फूल सिंह निवासी रांची (झारखंड) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नौशेरा के कलाल सैन्य क्षेत्र के नजदीक एक युवक को सेना ने देखा और रुकने को कहा। लेकिन युवक ने तेजी से सैन्य इलाके की ओर भागना शुरू कर दिया। इस हरकत को देख कर जवानों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोग से ग्रस्त है और अकसर नौशेरा के बाजार में घूमता रहता था। पुलिस ने बताया की सेना घायल युवक का उपचार करा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से किया जा रहा संपर्क

उधर सांबा जिले में आईबी पर बीएसएफ की 125 वाहिनी के जवानों ने मंगलवार सुबह एक व्यक्ति को आईबी की तरफ जाते देखा और पकड़ लिया। इसके बाद उसे पोस्ट पर लाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। बाद में उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की ओर भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

सांबा के सीमावर्ती गांव से मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

अंतरराष्ट्रीय सीमा के साढ़े तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित गांव पलूरा से पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस गुब्बारे को कब्जे में लेकर साथ ले गई है।

जानकारी के अनुसार जिले के पलूरा के निकट मंगलवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय निवासी को नीले, सफेद और लाल रंग में चांद के आकार का एक गुब्बारा मिला। इस पर चांद और तारा का चिह्न था। स्थानीय निवासी मनीष चौधरी पुत्र योग राज निवासी पलूरा, राजपुरा ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके से गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार गुब्बारा पाकिस्तान की तरफ से आया था, जो नडाला मार्ग के एक ईंट-भट्ठा के पास पड़ा था। उक्त स्थान भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed