फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspect seen in army uniform at jammu railway station

साजिश: जम्मू रेलवे स्टेशन पर सेना की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, तलाशी अभियान चला रही पुलिस

Mon, 02 Aug 2021 05:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Aug 2021 05:39 PM IST
सार

जम्मू रेलवे स्टेशन पर सेना की वर्दी में सोमवार को दो संदिग्ध देखे गए हैं। 

विज्ञापन
suspect seen in army uniform at jammu railway station
सेना की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू रेलवे स्टेशन पर सेना की वर्दी में सोमवार को दो संदिग्ध देखे गए हैं। संदिग्धों की तलाश में पुलिस अभियान चला रही है। इसके साथ ही जम्मू शहर में सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। बता दें कि 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 निरस्त होने की बरसी और स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमला हो सकता है। जिसको देखते हुए जम्मू में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


खुफिया इनपुट है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आईईडी लगाकर जम्मू शहर में हमले की योजना बना रहे हैं। जिसमें धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश है।पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा द्वारा सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए मंदिरों पर हमले की योजना के बारे में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद जम्मू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ड्रोन द्वारा आईईडी गिराए जाने की हाल की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जम्मू में धार्मिक स्थलों के पास भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के खतरे से निपटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन रणनीति बनाई है। हाल ही में एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा था कि इससे निपटने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किस तरह की तैयारी की गई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है। पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तैयारी की है।







उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को लेकर तैयारी चल रही है। सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। ड्रोन के संभावित हमलों को रोकने की पूरी तैयारी है। जैश-ए-मोहम्मद की साजिश की खबर मिली है। जो इनपुट मिले हैं, उन पर काम चल रहा है। आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा दोनों मिलकर ऐसा करना चाहते हैं। हमारे पास इस तरह के इनपुट हैं। 

यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान    
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed