{"_id":"bca432f8bf33d5cb2289c9d932b432c2","slug":"suspect-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत गांव मिराजपुर से संदिग्ध पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत गांव मिराजपुर से संदिग्ध पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Sat, 01 Nov 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती गांव मिराजपुर से सेना ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना की सिखलाई रेजिमेंट के जवान सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे कि गांव मिराजपुर के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को भारतीय क्षेत्र में आते देखा। इस पर सेना के जवानाें ने घेरा बनाते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
गहन जांच-पड़ताल के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। सूत्रों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति अपना नाम मोहम्मद शरीफ निवासी बढ़ाई (बिहार) बता रहा है। उसके कब्जे से बैंक का एक फार्म और विदेशी करेंसी भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन