{"_id":"591a8c7b4f1c1bfc71f22b10","slug":"suspecious-blast-in-car-in-kishtwar-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ बस स्टैंड पर कार में धमाका, युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ बस स्टैंड पर कार में धमाका, युवक जख्मी
ब्यूरो,अमर उजाला/किश्तवाड़
Updated Wed, 17 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
कार में संदिग्ध ब्लास्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिडयाल के पास मंगलवार तड़के मिनी बस अड्डे पर अचानक एक कार मेें धमाका हो गया। इस दौरान वाहन का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खड़े लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बाद में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले मेें जांच शुरू करने के साथ एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना स्थल पर सेना का बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा। उनका भी कहना है कि यह कम मारक क्षमता वाला देसी बम बनाया गया होगा।
विज्ञापन
सुबह के समय राजकुमार निवासी केशवान अपनी कार (जेके17 5097) की खिड़की खोल रहे थे कि उसमें जोरदार धमाका हो गया। धमाके से कार जहां क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पास में खड़े दो अन्य वाहनों और एक इमारत के शीशे भी टूट गए। इनमें से कुछ कांच राजकुमार को भी जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
धमाके की सूचना पर एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। कार मालिक का कहना था कि कार बस अड्डे पर खड़ी की थी। उन्होंने बताया कि कार की खिड़की खोली ही थी कि अचानक धमाका हो गया। उनका यह भी कहना है कि खिड़की के साथ एक रस्सी भी लगी हुई थी, जिसके खिंचने से धमाका हुआ।
विज्ञापन
एसएसपी संदीप वजीर का कहना है कि जांच जारी है। यहां तक कि ग्रेनेड या अन्य किसी चीज के टुकड़े आदि भी मौके से बरामद नहीं हुए हैं। हालांकि जांच में पाया गया कि यह देसी मेड बम था, जिसे आसानी से बनाया गया होगा। बताया जा रहा है कि घायल आरटीआई एक्टविस्ट भी था।