{"_id":"628fed2aff03fb60d77d00c2","slug":"suspand-jammu-city-news-jmu2606387174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप में चौकी प्रभारी और मुंशी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप में चौकी प्रभारी और मुंशी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दो लड़कों के साथ मिलीभगत से कारोबारी को देह व्यापार के मामले में फंसा कर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने पर चाटा पुलिस चौकी के प्रभारी और मुंशी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह मामला छन्नी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली चाटा पुलिस चौकी का है। इसमें सांबा निवासी सौरव और छन्नी निवासी रवि ने एक कारोबारी को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने की योजना बनाई। उन्होंने एक लड़की को तैयार कर उसे कारोबारी के साथ होटल में भेजा। इसके बाद खुद उस होटल में पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कारोबारी को चौकी ले गई और लड़की को छोड़ दिया। वहीं, कारोबारी के खिलाफ कोई मामला दर्ज तक नहीं। इस सब से बचने के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
कारोबारी ने गिरफ्तारी और बदनामी के भय से एक लाख रुपये पुलिस को दे भी दिए। बाद में घटना को पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से स्थिति से अवगत करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी ने जांच शुरू करवाई। इसमें चौकी प्रभारी अरुण कुमार शान और मुंशी को वारदात में संलिप्त पाया। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच एसपी साउथ को सौंपी गई है।