फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sushil joshi become new chief coach of jammu and kashmir cricket association

दिग्गज स्पिनर सुनील जोशी बने जेएंडके के कोच

Wed, 22 Oct 2014 12:11 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
sushil joshi become new chief coach of jammu and kashmir cricket association

बिशन सिंह वेदी के बाद जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में चीफ कोच की कमान टीम इंडिया के सदस्य रहे स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर से विख्यात सुनील जोशी के हाथों में दी गई है। जोशी आगामी 25 अक्तूबर को जम्मू पहुंच रहे हैं। उनसे वित्तीय सेशन 2014-15 के लिए अनुबंध किया गया है।

विज्ञापन


रणजी सहित अन्य आयु वर्ग के कोचिंग कैंपों में जोशी राज्य के क्रिकेटरों से अनुभव साझा करके उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर काम करेंगे। एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम युवा क्रिकेटरों को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीफ कोच के लिए पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूदीन से बात चल रही थी, लेकिन उनकी राजनीतिक व्यस्तता के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। इसके बाद टीम इंडिया में आल राउंडर की भूमिका निभा चुके सुनील जोशी से समझौता किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में क्रिकेटरों को बेहतर बनाने पर काम करेंगे। उनके अनुसार दिवाली के साथ ही अंडर 14 की टीम के संभावित खिलाड़ियों के लिए कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अखनूर रोड पर मयंक गोस्वामी एकेडमी में कैंप लगाना प्रस्तावित है। दूसरे राज्यों में कोचिंग कैंप लगने की सूरत में जोशी साथ रहेंगे।

चीफ कोच की कुर्सी पर रहा है बवाल

sushil joshi become new chief coach of jammu and kashmir cricket association

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में चीफ कोच की कुर्सी पर बवाल रहा है। नेचुरल स्पिनर के नाम से विख्यात बिशन सिंह वेदी को कश्मीर बनाम जम्मू के विवाद से अपने अनुबंध से डेढ़ साल पहले ही जेकेसीए को छोड़ना पड़ा था। उनके नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय परवेज रसूल जैसे खिलाड़ी निकले।

हालांकि एसोसिएशन के पदाधिकारियों का दावा था कि वेदी ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया था। नवंबर, 2012 में जम्मू के जीजीएम साइंस कालेज की हास्टल ग्राउंड पर रणजी मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की टीम में कश्मीर के खिलाड़ियों का बहिष्कार करने के बाद वेदी के खिलाफ जम्मू पर इनायत करने के आरोप जड़े गए। इसके लिए कश्मीर के खिलाड़ियों ने शिकायत की।

इस विवाद के बाद वेदी जनवरी 2013 से मैदान से हट गए और एसोसिएशन के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला से इस्तीफे की पेशकश कर डाली। इसके बाद जब वेदी वापस आने पर गंभीर नहीं दिखे तो गत 27 मार्च को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। 17 जुलाई, 2011 को वेदी जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में बतौर चीफ कोच के तौर पर तीन साल के लिए नियुक्त हुए थे। जेकेसीए में मतभेद के बाद उन्हें डेढ़ साल बाद ही अपना पद छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed