फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Survey Again Start Soon For Load Checking of Transformers

Jammu News: ट्रांसफार्मर का लोड चेक करने के लिए फिर से होगा सर्वेक्षण

विज्ञापन
Survey Again Start Soon For Load Checking of Transformers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में ट्रांसफार्मर का लोड चेक करने के लिए फिर से सर्वेक्षण किया जाएगा और जरूरत के हिसाब से क्षमता को बढ़ाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि एकाएक लोड बढ़ गया है।
पहले घरों से बिजली उपकरणों के विवरण के बाद ट्रांसफार्मर शहर में स्थापित किए गए थे। मगर हुआ यह है कि लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं।मौजूदा समय में 1200 मेगावाट से भी लोड बढ़कर 1600 मेगावाट तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण का दूसरा कारण यह भी है कि स्मार्ट मीटर लगने पर भी बिजली चोरी हो रही है। यानी स्मार्ट मीटर वायर से बिजली कनेक्शन लोगों ने ले लिए हैं। इस कारण घरों में जरूरत से ज्यादा बिजली उपकरण चल रहे हैं और लोड बढ़ जा रहा है। अब फिर से सर्वे किया जाएगा और चेकिंग करने के बाद ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली कारपोरेशन को उम्मीद थी कि बिजली चोरी रुकेगी और लोड कम होगा मगर ऐसा नहीं हो पाया है। अब हालात यह हैं कि कारपोरेशन को रात और दिन चेकिंग करनी पड़ रही है और कनेक्शनों को काटना पड़ रहा है। कारपोरेशन के अनुसार सर्वे करना लोड को देखते हुए जरूरी हो गया है। यकायक लोड बढ़ रहा है, इससे ढांचे को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए सर्वेक्षण जरूरी है। मौजूदा समय दर्शाए गए लोड से ज्यादा बिजली जल रही है। इससे ढांचे को नुकसान हो रहा है। अब लोड के हिसाब से क्षमता बढ़ाई जाएगी।
- मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed