{"_id":"688bcc30e95ab8de32076ec3","slug":"suru-valley-festival-on-26th-in-the-beautiful-valley-of-kargil-srinagar-news-c-10-jam1005-675299-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कारगिल की मनमोहक घाटी में सुरु वैली फेस्टिवल 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कारगिल की मनमोहक घाटी में सुरु वैली फेस्टिवल 26 को
विज्ञापन
लद्दाख में सुरु वैली फेस्टिवल 26 अगस्त को होने जा रहा है। कारगिल जिले में स्थित सुरु वैली में इस फेस्टिवल की तैयारी जोरों पर हैं। पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के साथ ही ऐतिहासिक जगहों की सैर, प्राकृतिक खूबसूरती के नजारे और पारंपरिक खान-पान के साथ ही कल्चरल डांस इस फेस्टिवल के मुख्य आकर्षण होंगे।
फेस्टिवल में देश-दुनिया से करीब एक हजार पर्यटकों, माउंटेन बाइकरों, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरों, यूट्यूबरों आदि के जुटने की संभावना है। लेह की अतिरिक्त निदेशक पर्यटन पद्मा आंगमो के अनुसार, फेस्टिवल से लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जफर आखून के अनुसार, फेस्टिवल का आयोजन पूर्व में तीन दिन के लिए प्रस्तावित था, लेकिन बजट में कटौती की वजह से इसे अब केवल एक ही दिन आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए पूर्व उपराज्यपाल के सामने तीन करोड़ रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने सैद्धांतिक रूप से इसे मंजूर भी किया था, लेकिन बजट केवल 30 लाख रुपये पास हुआ है। इसमें भी अभी 20 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से ट्रेकिंग को भी फेस्टिवल में शामिल नहीं किया गया है। पहलगाम से सुरु का ट्रैक पहले साहसिक गतिविधियों के शौकीनों को लुभाता था।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू हो सकते हैं मुख्य अतिथि
संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरन रिजिजू के फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने की संभावना है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बुलाए जाने की योजना थी, लेकिन उनका शेड्यूल बहुत व्यस्त होने के चलते ऐसा नहीं हो सका।
बामियान बुद्ध की प्रतिमा तक पहुंचेंगे सैलानी
सुरु फेस्टिवल में पहुंचने वाले सैलानियों को बामियान बुद्ध प्रतिमा के दर्शन कराने मुलबेख और अपाती तक भी ले जाया जाएगा। मूल रूप से बामियान बुद्ध की प्रतिमा अफगानिस्तान में थी, जिसे तालिबान शासन के दौरान खंडित कर दिया गया था।
नेशनल जियोग्राफिक ने 25 सबसे खूबसूरत जगहों में दिया है स्थान
सुरु वैली को नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने दुनिया की 25 सबसे खूबसूरत जगहों में स्थान दिया है। कुछ वर्ष से इस स्थान के लिए साहसिक गतिविधियों के शौकीन पर्यटकों का रुझान बढ़ा है।