{"_id":"632a29d2eeba033a352be57c","slug":"surch-opration-jammu-news-jmu2684468144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा के हंडन क्षेत्र में संदिग्ध दिखे, सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा के हंडन क्षेत्र में संदिग्ध दिखे, सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। उपजिला नौशेरा की पंचायत हंडन क्षेत्र में बंदूकधारी संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। पहली सूचना में बताया गया कि एक घर में सोमवार रात संदिग्ध घुस आए हैं। वहीं, मंगलवार दोपहर चार बंदूकधारी देखे जाने की भी सूचना मिली है। संयुक्त तलाशी अभियान में पूरे इलाके को खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।
हंडन निवासी मनीश कुमार के घर सोमवार की रात लगभग एक बजे रोशनदान के रास्ते एक संदिग्ध के अंदर आने की परिवार के लोगों को आहट महसूस हुई। डरे सहमे परिवार के सदस्यों ने कमरे के पास पहुंच कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस व सेना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व सेना के जवान जब कमरे का दरवाजा खोलने लगे तो अंदर से कुंडी लगी थी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो कोई भी न था। कमरे में एक रोशनदान था, वहीं से संदिग्ध भाग गया। सुबह तीन बजे से सेना के जवान व पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर कर सर्च अभियान चलाया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं, मंगलवार दोपहर 12.30 बजे हंडन क्षेत्र में ईट भट्ठे पर काम करने वाली एक मजदूर ने चार संदिग्ध लोगों को हथियारों से लैस देखा। इसकी खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दोपहर दो बजे पुलिस, सेना, एसओजी की टुकड़ी ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। मक्की की फसल व घना जंगल होने के कारण अभी कुछ हाथ नहीं लगा है। थाना प्रभारी राजेश जररोटिया, एसडीपीओ तौसीफ अहमद की मौजूदगी में देर शाम तक अभियान जारी रहा।