फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   supply offoce

खाद्य आपूर्ति का राशन खाने योग्य नहीं

विज्ञापन
supply offoce
दीपक कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करते
विजयपुर। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद दीपक कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग जो राशन दे रहा है वह खाने योग्य नहीं है। दूसरा विजयपुर में लोगों के नए राशनकार्ड भी नहीं बनाए जा रहे हैं। कहते हैं कि साइट बंद चल रही है। जब साइट ठीक होगी, तो कार्ड बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कस्बे के लगभग 10 वार्ड के लोगों को तीन किलोमीटर दूर जाकर राशन लेना पड़ रहा है। पहले रेलवे रोड पर राशन डिपो था। इस कारण गरीब जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता और एलजी मनोज सिन्हा से मांग की है कि रेलवे रोड पर टीएसओ दफ्तर में सरकारी डिपो खोला जाए। क्योंकि वहां सरकारी दुकानें भी हैं। प्रेसवार्ता में सचिन वलोत्रा, जगतार कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed