{"_id":"788b2e0fb8c7e07ca8603062ba66c35f","slug":"supervisord-demand-for-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजरों ने प्रोमोशन की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजरों ने प्रोमोशन की मांग उठाई
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
वर्क सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तारिक शाह ने सुपरवाइजरों को प्रोमोशन दिए जाने की मांग उठाई। कठुआ, डोडा, उधमपुर से आए सुपरवाइजरों की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कई साल से सुपरवाइजरों के पद रिक्त पड़े हैं। काम का लोड भी बढ़ गया है। पुराने सुपरवाइजर रिटायर्ड हो गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके कोटे में दस फीसदी तक प्रोमोशन दिए जाने का प्रावधान है। आईटीआई डिप्लोमा होल्डर सिविल कंस्ट्रक्शन में काम कर चुके हैं, उन्हें सुपरवाइजर ही रखा जाता है। जूनियर इंजीनियर को असिस्टेंट इंजीनियर बनाने में दस फीसदी का कोटा है। जबकि सुपरवाइजर को कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है।
हाल ही में पीएचई मंत्री से भी मुलाकात की। उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। प्रोमोशन के अलावा ड्यूटी चार्ट तैयार करने की भी मांग की गई। बैठक से पहले एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें तारिक शाह को अध्यक्ष, कमलेश्वर शर्मा को महासचिव, रमेश सिंह को उपाध्यक्ष, रमेश चंद्र को खजांची चुना गया। बैठक में सभी विभागों के सुपरवाइजरों को हर काम में भागीदार बनाए जाने की भी मांग की।