फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sunjwan attack jammu terrorist used in attacl steel bulets and amercian weapon

सुंजवां हमलाः बुलेटप्रूफ जैकेट को भेदने वाली स्टील की गोलियों का इस्तेमाल कर रहे थे आतंकी

Wed, 14 Feb 2018 11:50 PM IST
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 14 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
sunjwan attack jammu terrorist used in attacl steel bulets and amercian weapon
सुंजवां आतंकी हमला - फोटो : Amar ujala

जम्मू के रिहायशी इलाके सुंजवां में सेना के कैंप पर हुए फिदायीन हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने स्टील की बनी खास किस्म की गोली का इस्तेमाल किया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के समय ऐसी गोलियां दागीं थीं, जो बुलेटप्रूफ जैकेट को भी आसानी से भेद सकती थी।

विज्ञापन


सुंजवां में मारे गए आतंकियों के पास से भारी हथियारों के साथ-साथ एके-47 और एके-56 की खास तरह के ठोस धातु से बनी गोलियां बरामद हुई हैं। दिखने में छोटी ये गोलियां आगे से पतली और नुकीली हैं। यही कारण है कि ये बुलेट बुलेफप्रूफ जैकेट, गाड़ियों को आसानी से चीरते हुए जवानों को अपना निशाना बनाती है।
विज्ञापन


सुरक्षाबल एके-47 के साथ जिस बुलेट का इस्तेमाल करते हैं वह आगे से पीतल से बनी होती हैं। इस वजह से वह बुलेटप्रूफ जैकेट को भेद नहीं पाती है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पुलवामा के लस्सीपोरा हमले में भी इन गोलियों का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में शहीद पांच में से दो जवानों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। इसके बावजूद उनके शरीर में गोलियां पाई गई थीं। पुलवामा हमले के बाद बरामद खास किस्म की गोलियों को जांच के लिए राज्य के बाहर भेजा गया था जिसके बाद यह जानकारी सामने आई थी। 

चीन में बनती हैं ऐसी गोलियां
आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली गोलियां मुख्य रूप से चीन में बनती हैं। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि चीन के रास्ते ये गोलियां पाकिस्तान में लाई जाती हैं। इसके बाद इन खतरनाक हथियारों को पाकिस्तान आतंकियों को सौंप देता है।

वीआईपी भी नहीं हैं सुरक्षित
आतंकियों ने जिस खास तरह की गोलियों का इस्तेमाल लस्सीपोरा और सुंजवां हमले में किया है उसके बाद आशंका जताई जा रही है कि बुलेटप्रूफ गाड़ियों में चलने वाले वीआईपी भी अब सुरक्षित नहीं हैं। ये गोलियां बुलेटप्रूफ गाड़ियों को भी भेद सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed