{"_id":"14f9555ed129dc4a217535decc9e00ba","slug":"sunderbni-s-people-will-protest-on-tahsil-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील का दर्जा नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील का दर्जा नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 13 Aug 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी तहसील के पहाड़ी क्षेत्रों की पंचायतों के सरपंचों, पंचों व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने देवक के सरपंच ओमप्रकाश के नेतृत्व में तहसीलदार सुंदरबनी राकेश शर्मा से मिलकर देवक को तहसील तथा ग्रामीण विकास खंड का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि अगर सरकार ने उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो वह फिर से सड़कों पर उतरेंगे। देवक के सरपंच ओमप्रकाश ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की पंचायतों को मिलाकर देवक को तहसील का दर्जा देने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों के लोग वर्षों से मांग करते आ रहे थे।
लेकिन राज्य सरकार की ओर से जब राज्य में नई प्रशासनिक इकाइयों का गठन हुआ तो देवक को न तहसील और न ग्रामीण विकास ब्लाक का दर्जा मिला, जिसपर पहाड़ी क्षेत्रों की पंचायतों के सरपंचों, पंचों ने सुंदरबनी में पहुंचकर आंदोलन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद जिला विकास आयुक्त राजोरी ने आंदोलन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया था कि सरकार द्वारा नई इकाइयों का गठन करते समय जो इलाके रह गए हैं उनके लिए फिर से एक कमेटी बनाई गई है, जो तीन माह के अंदर रिपोर्ट देगी, जिसके बाद देवक को तहसील का दर्जा मिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब उन्हें आश्वासन मिले हुए छह माह होने को है और सरकार ने नई प्रशासनिक इकाइयां स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, लेकिन देवक को न तहसील और न ग्रामीण विकास खंड का दर्जा मिला है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने देवक को तहसील तथा ग्रामीण विकास खंड का दर्जा नहीं दिया तो देवक तथा आसपास के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज कर देगे ।