फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Summer schedule will be applicable at Jammu airport from tomorrow time table released

जम्मू एयरपोर्ट पर आज से लागू होगा समर शेड्यूल, समय सारणी जारी 

Tue, 20 Apr 2021 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू 
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Apr 2021 12:11 AM IST
सार

  • 40 दिनों तक चला हवाई पट्टी का काम
  • नए समर शेड्यूल के तहत जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन 25 उड़ाने होंगी

विज्ञापन
Summer schedule will be applicable at Jammu airport from tomorrow time table released
जम्मू एयरपोर्ट... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू एयरपोर्ट पर आज हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही आज 20 मई से उड़ानों का समर शेड्यूल लागू हो जाएगा। नए समर शेड्यूल के तहत जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन 25 उड़ाने होंगी, जो वर्तमान में 18 थीं।

विज्ञापन


इसके साथ निर्माण कार्य के चलते लागू संशोधित शेड्यूल भी खत्म हो जाएगा और सुबह पहली फ्लाइट 8:10 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि अंतिम फ्लाइट शाम 4:20 बजे होगी। जम्मू एयरपोर्ट ने उड़ानों की नई समय सारणी जारी की है। 
विज्ञापन


हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने के कार्य के लिए 10 मार्च से 19 अप्रैल तक जम्मू एयरपोर्ट पर छह घंटे सुबह सात से दोपहर एक बजे तक उड़ानों का आगमन और प्रस्थान होता था। यह प्रक्रिया एक दिन और चलेगी। कल से नई समय सारणी लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए शेड्यूल के तहत सात नई फ्लाइट शुरू होंगी। इसमें दिल्ली से सुबह 7:45 बजे जम्मू पहुंचेगी जो वापसी में सुबह 8:10 पर प्रस्थान करेगी। वहीं दिन की अंतिम फ्लाइट मुंबई से 3:50 पर जम्मू पहुंचेगी और 4:20 बजे श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेगी। 

फ्लाइट्स का शेड्यूल
फ्लाइट 6ई-854 दिल्ली से सुबह 7:35 बजे आएगी, 8:10 बजे वापस जाएगी। फ्लाइट जी8-950 दिल्ली से 7:50 बजे आएगी और श्रीनगर के लिए 8:40 बजे जाएगी। फ्लाइट एसजी-539 दिल्ली से 8:40 बजे आएगी और 9:10 बजे श्रीनगर जाएगी। फ्लाइट 6ई-554 सुबह 8:55 बजे आएगी, 9:35 बजे दिल्ली रवाना होगी। 9आई-613 दिल्ली से सुबह 9:05 बजे आएगी और 9:30 पर दिल्ली रवाना होगी।


एआई-3829 लेह से सुबह 9:40 बजे आएगी और 10:15 पर लेह रवाना होगी। एसजी-540 ग्वालियर से दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे ग्वालियर रवाना होगी। एसजी-540 श्रीनगर से दोपहर 2:40 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे अहमदाबाद रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed