फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suicide case

Jammu News: गुरेज से पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान ने खुद को गोली मार की खुदकुशी

विज्ञापन
suicide case
- 62 वर्षीय खान श्रीनगर के तुलसीबाग स्थित सरकारी क्वार्टर में थे, शव के पास मिली इंसास राइफल
विज्ञापन

- खान ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस कर रही तहकीकात
- 1996 में निर्दलीय विधायक बने थे, 2020 में भाजपा में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। गुरेज के पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान (62) ने वीरवार को सरकारी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी की राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शव के पास से इंसास राइफल मिली है। प्रथम दृष्टया में पुलिस मामले को खुदकुशी मान रही है।
बांदीपोरा जिले के गुरेज के निवासी फकीर मोहम्मद खान श्रीनगर के तुलसीबाग में अपने सरकारी आवास 9ए में रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों की तहकीकात की जा रही है। श्रीनगर पुलिस ने कहा कि शेरगढ़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गुरेज विधानसभा सीट वर्ष 1996 में अस्तित्व में आई थी। 1996 में इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़कर फकीर मोहम्मद खान ने जीत दर्ज की थी। 2020 में खान भाजपा में शामिल हुए थे। यह सीट आरक्षित है। वर्ष 2024 से पहले यहां पर चार बार विधानसभा चुनाव कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट से गुरेज सीट से चुनाव लड़ा था। इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नजीर अहमद खान की जीत हुई थी। फकीर मोहम्मद खान दूसरे नंबर पर रहे। नजीर को 8378, जबकि मोहम्मद खान को 7246 वोट मिले थे।

------
भाजपा के लिए बहुत बड़ा
नुकसान : अल्ताफ ठाकुर
घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। भाजपा के कई नेता और पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि पूर्व विधायक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता लगाया जाना चाहिए। कहा कि भाजपा को गुरेज घाटी तक पहुंचाने में खान का अहम योगदान रहा है। खान का निधन भाजपा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। ठाकुर ने कहा, इनके (खान) जरिये भाजपा की आवाज गुरेज घाटी में पहुंची। उन्होंने हमारी आवाज वहां तक पहुंचाई, जहां पाकिस्तानियों की गोलाबारी की गूंज थी। वहीं, भाजपा की कश्मीर इकाई के मीडिया प्रभारी साजिद यूसुफ ने कहा कि पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता फकीर मोहम्मद खान की माैत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

-----
सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया
दुख, सदन में दो मिनट का माैन
पूर्व विधायक की मौत पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान के निधन से बहुत दुख हुआ। वह जमीनी स्तर से जुड़े नेता थे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। सदन में उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

---------
गुरेज के विकास में फकीर मोहम्मद खान का अहम योगदान : एलजी
उपराजयपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व विधायक फकीर मोहम्मद खान की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, गुरेज के विकास में फकीर मोहम्मद का अहम योगदान रहा है। उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाया। इस दुखद घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed