फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suger were not distributed on diwali

फीकी रह सकती है जम्मू वालों की दीवाली

Mon, 20 Oct 2014 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 20 Oct 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
suger were not distributed on diwali

दिवाली पर राशन कार्ड धारकों को अभी तक त्योहारी चीनी नहीं मिली है। त्योहारी चीनी तो छोड़िए तय स्केल के तहत चीनी भी संभाग के अधिकतर इलाकों में जारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


राशन कार्ड डीलर्स एसोसिएशन जम्मू के प्रधान प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि अक्तूबर महीने में राशन की चीनी का कोटा डिपुओ में नहीं पहुंचा है। इससे राशन कार्ड धारकों को तय स्केल के तहत अक्तूबर में राशन की चीनी जारी नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि दिवाली पर पहले राशन कार्ड धारकों को त्योहारी चीनी भी जारी होती थी, लेकिन उसका भी अब कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन


वहीं राशन कार्ड धारकों का कहना है कि दिवाली पर त्योहारी चीनी मिलती रही है। इससे गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। दिवाली से पूर्व राशन कार्ड धारकों के लिए कम से कम चीनी का कोटा जारी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन कार्ड धारकों का कहना है कि कई इलाकों में राशन का आटा तक नहीं मिला है। वहीं इस बारे में उपभोक्ता और जन वितरण विभाग जम्मू के निदेशक जीएस चिब से मोबाइल पर कई बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed