{"_id":"b24123550a50c68a2930ef72c4b9594d","slug":"sugar-quota-has-not-in-january-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू वालों की नए साल में फीकी हो गई मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू वालों की नए साल में फीकी हो गई मिठास
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 15 Jan 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नये साल 2015 के जनवरी महीने का आधा महीना गुजर जाने के बावजूद भी राशन कार्ड धारकों को अभी तक चीनी जारी नहीं हुई है। यही नहीं, आटे की सप्लाई भी आधी-अधूरी ही हो रही है। इस वजह से राशन कार्ड धारकों को बाजार भाव से राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
राशन कार्ड डीलर्स एसोसिएशन जम्मू के प्रधान प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि पहली जनवरी को ही राशन कार्ड डीलरों ने चीनी के लिए एडवांस में राशि जमा करवा दी थी, लेकिन अब तक चीनी विभाग जारी नहीं कर पाया है। इस वजह से राशन कार्ड धारकों की नाराजगी डीलरों को झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि आटे की सप्लाई भी जम्मू शहर में सिर्फ एक तिहाई ही हुई है।
राशन कार्ड धारक केएल गुप्ता, सतीश कुमार और प्रीतम शर्मा का कहना है कि समय पर राशन डिपो पर न पहुंचने की वजह से राशन कार्ड धारकों को बाजार भाव से महंगा राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस बारे में उपभोक्ता और जन वितरण विभाग के आयुक्त सचिव बशीर अहमद खान का कहना है कि चीनी की आपूर्ति राशन डिपुओं में जल्द ही की जाएगी। उनका कहना है कि इस संबंध में प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
डीलरों ने कमीशन जारी न होने का आरोप लगाया
राशन डीलरों का आरोप है कि उपभोक्ता और जन वितरण विभाग डीलरों की कमीशन समय पर जारी नहीं करता है। इस वजह से डीलरों को अपने परिवार का भरण पोषण करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चीनी की कमीशन साल 2000 से जारी नहीं हुई है, जबकि आटे और चावल की कमीशन भी समय पर जारी नहीं होती है। कश्मीरी पंडित विस्थापितों को जारी राशन पर भी डीलरों को कमीशन जारी नहीं होती है।