फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sucide

अब गुज्जर नगर पुल से महिला ने कूद कर दी जान

विज्ञापन
sucide
जम्मू। गुज्जर नगर पुल से कूद कर एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक महिला की पहचान सायरा बानो निवासी नरवाल के रूप में हुई है। वहीं, शहर में लगातार दूसरे दिन तवी पर बने पुल से कूद कर आत्महत्या की गई है। रविवार को एक ऑटो चालक ने बिक्रम चौक पुल से कूद कर जान दे दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय महिला गुज्जर नगर पुल पर पहुंची और वहां से नीचे तवी में कूद गई। उसे कूदता देखकर कई लोग नीचे तवी की तरफ भागे और उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर के पुल सूसाइड प्वाइंट बनते जा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई पुल से कूद कर अपनी जान दे रहा है। कई बार मांग उठी है कि पुल के दोनों तरफ एक लोहे की जाली लगाई जाए, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed