फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sucide

रिश्वत लेते पकड़े गए इंजीनियर ने जेल में लगाया फंदा

विज्ञापन
sucide
जम्मू। अंबफला जेल में न्यायिक हिरासत में बंद रिश्वत लेने के आरोपी इंजीनियर मो. इमरान उल्लाह ने बाथरूम में पतलून के नाड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सीबीआई ने उसे एक कनिष्ठ इंजीनियर के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रिश्वत लेने का आरोपी अंबफला जेल में न्यायिक हिरासत में था। वीरवार को वह बाथरूम गया और काफी समय तक अंदर रहने पर जब बाहर नहीं निकला तो जेल कर्मियों ने जांच की। इस दौरान उसे फंदे से लटका पाया गया। फंदे से उतार कर उसे जीएमसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने उसे सात जनवरी को सैन्य इंजीनियर सेवा (एमईएस) में तैनात एक अन्य इंजीनियर के साथ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। वह सतवारी छावनी में तैनात था। घटना के बाद परिवार वालों को भी घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

जेल में मचा हड़कंप
न्यायिक हिरासत में खुदकुशी करने की बात सामने आते ही जेल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जेलकर्मियों ने उसके साथ बंद अन्य कैदियों से भी पूछताछ की ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया तो नहीं है। कैदियों ने बताया कि वह जेल में काफी परेशान व उदास रहता था। किसी से भी बहुत अधिक बातचीत नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed