{"_id":"65a846676bfeecd471019bc5","slug":"sucide-in-bishnah-samba-news-c-10-1-jam1004-284621-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: काम न मिलने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: काम न मिलने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र में आत्महत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दस दिन के अंदर तीन लोगों ने आत्महत्या की। अब मंगलवार रात को खैरी गांव में 22 वर्षीय युवक सुनील कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक सुनील कुमार की पत्नी नौ महीने की गर्भवती है।
गांव वासियों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार किसी का ट्रैक्टर चलाता था और मजदूरी भी करता था। काफी दिनों से उसे काम नहीं मिल रहा था। उसके घर की आर्थिक हालात बहुत ज्यादा खराब थी। जिसके कारण वह अक्सर तनाव में रहता था। गांव वासियों ने खराब आर्थिक हालात से बने मानसिक दबाव के कारण सुनील कुमार द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाने का अंदेशा जताया है। बुधवार सुबह सुनील कुमार के परिजनों ने बिश्नाह पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें इसी महीने 8 जनवरी को बिश्नाह के रेहाल गांव में 29 वर्षीय नीना देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके अगले ही दिन 9 जनवरी को बिश्नाह के इस्माइलपुर कोठे में 19 वर्षीय रीया देवी ने फंदा लगाया था।