फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   success story of bilal of kashmir who succeeded in UPSC

जानें, UPSC में सफल होने वाले कश्मीर के बिलाल की 7 महीने की बेटी कैसे बनी उनकी 'लेडी लक'

Thu, 01 Jun 2017 03:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 01 Jun 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
success story of bilal of kashmir who succeeded in UPSC
Bilal MOhiduddin - फोटो : File Photo

कश्मीर के लाल बिलाल के कमाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कश्मीरी युवा दुनिया भर में अपनी प्रतिभा और हुनर का जलवा दिखाने को बेताब हैं। यूपीएससी परीक्षा 2016 में आईएएस के लिए चुने गए हंदवाड़ा के बिलाल मोहिउद्दीन भट ने दसवां मुकाम हासिल किया है। पुंछ के जफर इकबाल 39वें और राजोरी के अनायत अली 808वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन


जो लोग सोचते हैं कि घाटी में केवल पत्थरबाजों की फसल उगती हैं वे फिर गलत साबित हुए। कश्मीर के आतंकग्रस्त जिले हंदवाड़ा के युवा बिलाल मोहिउद्दीन भट  की कामयाबी पर रियासत को उन पर फख्र है। बिलाल खुद बहुत खुश हैं। बिलाल अपनी सात माह की बेटी मरियम को अपनी कामयाबी का श्रेय देते हैं। उनके मुताबिक सितंबर माह में वह पैदा हुई तो मैंने प्रीलिमिनरी निकाला। उसके बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा।
विज्ञापन


कामयाबी पर भावुक बिलाल ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि वे चाहते हैं दूसरे युवा भी सर्विसेज की तरफ आएं, ताकि घाटी और अपने लोगों की सेवा कर सकें। वर्तमान में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी के तौर पर लखनऊ में कार्यरत भट को उम्मीद है कि उन्हें जेएंडके कैडर मिल जाएगा। इसके बाद अपने लोगों की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता से मिली आईएएस बनने की प्रेरणा

success story of bilal of kashmir who succeeded in UPSC
यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए बिलाल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

​बिलाल ने कहा, मैं 2010 से इसके लिए कोशिश कर रहा था। वे उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले हंदवाड़ा से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी स्कूल और कालेज की पढ़ाई श्रीनगर से की। इसके बाद पशु विज्ञान में जम्मू से आगे की पढ़ाई की।

सरकारी कालेज के प्रोडक्ट बिलाल पहले ही प्रयास में कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) और उसके बाद भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के लिए चुने गए। लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस था और वे इसे हासिल करके ही माने। कश्मीर प्रशासनिक सेवा में रहे पिता जेएम भट को अपना आदर्श बताने वाले बिलाल कहते हैं कि कामयाबी के लिए मुझे हर सुख का त्याग करना पड़ा।

युवाओं को उनकी नसीहत है कि जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए बैठें, फोकस पर ध्यान दें। उनके तीन भाई और एक बहन हैं। भट के मुताबिक पिता खुद मुझे घर में देखना चाहते हैं ताकि मैं अपने लोगों की सेवा कर सकूं। इंतजार है कि यह संभव हो।

यूपीएससी में जम्मू-कश्मीर का सबसे बेहतर प्रदर्शन

success story of bilal of kashmir who succeeded in UPSC
यूपीएससी - फोटो : फाइल फोटो
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के परिणामों में जम्मू कश्मीर के परिणाम इस बार सबसे बेहतर दिखाई दे रहे हैं। पहली बार इस परीक्षा में रियासत के 14 लोगों ने स्पर्धा पास करते हुए अपने स्थान हासिल किए हैं। 

कश्मीर के बिलाल के अलावा इस परीक्षा में कई अन्य जिलों के प्रतिभागियों को सफलता प्राप्त हुई है। बिलाल के अलावा श्रीनगर के बेमिना के रहने वाले फखरूद्दीन और रामबाग के निवासी बिस्मा काजी समेत कुल 14 लोग इस परीक्षा में सफल हो सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed