{"_id":"5961171c4f1c1bb26d8b469d","slug":"submission-of-entry-tax-closed-at-lakhanpur-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST इफेक्ट: जम्मू कश्मीर में लखनपुर पोस्ट पर इंट्री टैक्स की वसूली बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST इफेक्ट: जम्मू कश्मीर में लखनपुर पोस्ट पर इंट्री टैक्स की वसूली बंद
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में एक जुलाई तथा रियासत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आठ जुलाई से लागू हो गया। राज्य सरकार की तरफ से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसका बड़ा असर लखनपुर में साफ देखने को मिला।
विज्ञापन
रात बारह बजते ही कामर्शियल टैक्स विभाग ने वाहनों से इंट्री टैक्स की वसूली बंद कर दी। हालांकि विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को अब आगे क्या काम करना है, इसकी जानकारी नहीं है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मालवाहक वाहनों से वैट अधिनियम के तहत इंट्री टैक्स लेना बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
कामर्शियल टैक्स विभाग का अस्सी फीसदी से अधिक काम इंट्री टैक्स का था। इसके बंद होने से कार्यालय में वीरानी छा गई। हालांकि सुबह विभागीय अधिकारियों ने मात्र पैसेंजर टैक्स और पेट्रोलियम पदार्थ लेकर आने वाले वाहनों की इंट्री करने के निर्देश कर्मियों को दिए। जीएसटी लागू होने से विभाग का कामकाज नब्बे फीसदी तक कम हो चुका है।
विज्ञापन
विभाग ने जीएसटी लागू होने के बाद वाहनों से इंट्री टैक्स वसूलना बंद कर दिया है। अब मात्र पेट्रोलियम पदार्थों वाले वाहनों, पैसेंजर टैक्स की ही वसूली की जा रही है। विभाग तीस जून के बाद ट्रांजिट में वाहनों की भी इंट्री फिलहाल कर रहा है। सरकार की तरफ से आगे जिस तरह के निर्देश दिए जाएंगे विभाग उसी तरह से काम करेगा।
- पुनीत शर्मा, डीसी कामर्शियल टैक्स