फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students will get a new hostel in new year

न्यू ईयर पर यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगा ये तोहफा

Sun, 26 Oct 2014 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 26 Oct 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
students will get a new hostel in new year

जम्मू यूनिवर्सिटी के नए तथा पुराने कैंपस में विद्यार्थियों को ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से कई निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। इस निर्माण में ब्वॉयज हास्टल, परीक्षा हाल एवं खेल संबंधी ढांचागत सुविधाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को नए साल में एक नया ब्वायज हास्टल मिलेगा। दो मंजिला ब्वायज हास्टल 523.26 लाख की लागत से तैयार हो रहा है।
विज्ञापन


वहीं ओल्ड कैंपस में 379.28 लाख की लागत से परीक्षा हाल तैयार हो रहा है। इसके अलावा आउट डोर क्ले टेनिस कोर्ट एवं सिंथेटिक बास्केट बाल कोर्ट का निर्माण 88.67 लाख की लागत से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 103.94 लाख की लागत से आईटी सेंटर तथा सर्विसेज मैनेजमेंट की इमारत तैयार करवाई जा रही है, जबकि फीजिकल एजूकेशन डिपार्टमेंट  का प्रशासनिक ब्लाक एवं एकेडमिक ब्लाक के ग्राउंड फ्लोर एवं प्रथम तल के  भवन का निर्माण 237.92 लाख की लागत से करवाया जा रहा है।


इसके अतिरिक्त कंट्रोलर आफ एक्जामिनेशन ब्लाक का निर्माण 320.56 लाख की लागत से जारी है। इस संबंध में जम्मू यूनिवर्सिटी के एक्सईएन राजेंद्र जाफरानी का कहना है कि मार्च 2015 तक विकास कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed