{"_id":"5a143347e87dc97363472a970026c536","slug":"students-will-get-a-new-hostel-in-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पर यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगा ये तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पर यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगा ये तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 26 Oct 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के नए तथा पुराने कैंपस में विद्यार्थियों को ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से कई निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। इस निर्माण में ब्वॉयज हास्टल, परीक्षा हाल एवं खेल संबंधी ढांचागत सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जम्मू यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को नए साल में एक नया ब्वायज हास्टल मिलेगा। दो मंजिला ब्वायज हास्टल 523.26 लाख की लागत से तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं ओल्ड कैंपस में 379.28 लाख की लागत से परीक्षा हाल तैयार हो रहा है। इसके अलावा आउट डोर क्ले टेनिस कोर्ट एवं सिंथेटिक बास्केट बाल कोर्ट का निर्माण 88.67 लाख की लागत से जारी है।
विज्ञापन
वहीं, 103.94 लाख की लागत से आईटी सेंटर तथा सर्विसेज मैनेजमेंट की इमारत तैयार करवाई जा रही है, जबकि फीजिकल एजूकेशन डिपार्टमेंट का प्रशासनिक ब्लाक एवं एकेडमिक ब्लाक के ग्राउंड फ्लोर एवं प्रथम तल के भवन का निर्माण 237.92 लाख की लागत से करवाया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त कंट्रोलर आफ एक्जामिनेशन ब्लाक का निर्माण 320.56 लाख की लागत से जारी है। इस संबंध में जम्मू यूनिवर्सिटी के एक्सईएन राजेंद्र जाफरानी का कहना है कि मार्च 2015 तक विकास कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है।