{"_id":"cca291e20aca19451e1e7dcab58a823c","slug":"students-who-take-the-exam-branch-sat-outside-dmc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमसी लेने आए विद्यार्थी बैठे रहे परीक्षा शाखा के बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमसी लेने आए विद्यार्थी बैठे रहे परीक्षा शाखा के बाहर
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब कामकाज पर भी पड़ने लगा है।
कुंटिया के पूर्ण रूप से आंदोलन में शामिल होने की घोषणाके बाद विद्यार्थियों के लिए समस्याएं पैदा हो गई हैं। परीक्षा शाखा में लंच टाइम तक कुंटिया सदस्य अपनी सीट पर नहीं दिखे।
प्रदर्शनकारियों की मांग जायज ठहराते हुए कुंटिया ने घोषणा की है कि दिन में 10 से 12 बजे तक दो घंटे के लिए पदाधिकारी हड़ताल में भाग लेंगे।
अध्यक्ष मान सिंह ने चेताया कि अगर केयू प्रशासन नहीं चेता तो कड़ा फैसला लिया जाएगा। वहीं बुधवार को भी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना जारी रहा और वीसी कार्यालय पर नारेबाजी चलती रही।
उल्लेखनीय है कर्मी पिछले कई महीनों से रुके वेतन के अलावा डीसी रेट की मांग पर अडे़ हैं। मंगलवार को भी प्रदर्शनकारियों ने वीसी व कुलसचिव विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रशासन को कोसा।
विज्ञापन
जेल भरो अांदोलन आज
ठेका कर्मचारी यूनियन के मदनलाल, मास्टर सतीश कुमार, सुभाष खासपुर, प्रवीण कुमार, गुलशन ने कहा कि 13 अगस्त को सर्व कर्मचारी संघ का जेल भरो आंदोलन है।
जिसमें ठेका कर्मचारी भी बढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 बजे सभी ठेका कर्मी रोज गार्डन में एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए नए बस स्टैंड के पास सेक्टर-10 पहुंचेंगे। यहां संघ से संबंधित सभी संगठन जेल भरो आंदोलन के लिए जिलाध्यक्ष संत कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तारी देंगे।
झूठा केस दर्ज होने पर जताया रोष
कर्मी मदन लाल, मास्टर सतीश कुमार, सुभाष खासपुर, प्रवीण कुमार गुलशन ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने डेलीवेज एम्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष व महासचिव शिव कुमार पर झूठा केस दर्ज कराया है। यह उनके आंदोलन को दबाने की कोशिश है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
कुंटिया के समर्थन से काम प्रभावित
कुंटिया द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन दिए जाने की वजह से केयू में कामकाज प्रभावित रहा। लंच टाइम तक कुंटिया के सदस्य अपनी सीट पर नहीं पहुंचे और विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
दो दिन से आ रहे हैं डीएमसी लेने
परीक्षा शाखा के बाहर बैठे यमुनानगर से आए ज्ञान शर्मा ने बताया कि वह बीसीए की अंक तालिका लेने केयू आया था।
हड़ताल के कारण सुबह से यहीं बैठा रहा। शाखा में किसी भी सीट पर कर्मी नहीं है। ज्ञान के अनुसार वह 11 अगस्त को भी आया था। मंगलवार को दोपहर तक भी उसका काम नहीं हुआ।
सुबह से खडे़ हैं, नहीं मिली अंक तालिका
हिसार से बेटी शोभा की अंक तालिका लेने आए भगीरथ ने बताया कि वह सुबह से यहां खड़ा है। अभी तक उसे डीएमसी नहीं मिली।
उन्होंने बताया कि उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया और वहां बैठे सुरक्षाकर्मी ने कहा कि कर्मी हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि वह बेटी की बीए पांचवें और छठे सेमेस्टर की डीएमसी लेने आया है।
सांसद दीपेंद्र से भी मिले कर्मी
कुंटिया प्रेस सचिव रविंद्र तोमर ने बताया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी एक प्रतिनिधिमंडल मिला है। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मियों की समस्याओं व मांगों से सांसद को अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
कुलसचिव ने हड़ताल को अनुचित बताया
केयू कुलसचिव डॉ. केसी रल्हाण ने कहा है कि सर्विस प्रोवाइडर्स के कर्मचारी डीसी रेट के लिए जो हड़ताल कर रहे हैं वह अनुचित है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने वादे को पूरा करते हुए मंगलवार को ही नए सर्विस प्रोवाइडर के लिए वित्तीय निविदा को संज्ञान में लेकर टेंडर को अंतिम रूप दे दिया है। अब हड़ताल का कोई औचित्य नहीं है।