फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Students set anti india slogans in Baba Ghulam Shah Badshah University in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में फिर गरमाया माहौल, बीजीएसबी विवि में लगे देश विरोधी नारे

Wed, 14 Mar 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 14 Mar 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Students set anti india slogans in Baba Ghulam Shah Badshah University in jammu and kashmir
फाइल फोटो
कश्मीर घाटी में विवि के पूर्व छात्र एवं आतंकवादी के मारे जाने के बाद राजोरी स्थित बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबी) में देश विरोधी गतिविधियां जारी हैं। सोमवार देर रात विद्यार्थियों ने विवि परिसर में देश विरोधी नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवि परिसर में सोमवार देर रात करीब 12 बजे के बाद विद्यार्थी मैदान में एकत्र हो गए। इसके बाद उन्होंने पहले इस्लामिक और फिर देश विरोधी व पाक के समर्थन में नारेबाजी की। 
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे हॉस्टल वार्डन व अन्य अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाया। उधर, पुलिस ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए अज्ञात विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनद है कि बीटेक के सातवें सेमेस्टर में दाखिला लेने पहले कश्मीर के सोरा निवासी छात्र मोहम्मद ईसा फाजिली पुत्र नूर-उन-नईम फाजीली 17 अगस्त, 2017 से गायब हो गया था।

उसके गायब होने के 4 दिन बाद 21 अगस्त को फाजिली का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ में एके-47 लिए अन्य आतंकवादियों के साथ दिखाई दे रहा था।खड़ा दिख रहा था।

एसएसपी राजोरी जुगल मनहास ने बताया कि विवि में माहौल खराब करने के चलते अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस विवि प्रशासन के संपर्क में है। जल्द ही उक्त छात्रों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed