फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Students received degrees in rehearsal

रिहर्सल में विद्यार्थियों ने हासिल की डिग्रियां

Wed, 12 Nov 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 12 Nov 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
Students received degrees in rehearsal

जम्मू यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह सभागार में मंगलवार को विशेष दीक्षांत समारोह की रिहर्सल हुई। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चली रिहर्सल में शामिल होने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से पीएचडी एवं गोल्ड मेडलिस्ट उत्साह के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 632 गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी होल्डरों को आगामी चौदह नवंबर को बाल दिवस के मौके पर आयोजित विशेष दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एनएन वोहरा उपाधियां व गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


उपाधियों को हासिल करने, गाउन पहनने, मंच पर राज्यपाल से उपाधियों को लेकर अपनी सीट पर पहुंचने की प्रक्रिया से गोल्ड मेडल व पीएचडी होल्डरों को परिचित कराया गया। वहीं, बिना गाउन के रिहर्सल में सभी गोल्ड मेडल व पीएचडी होल्डर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को बताया गया कि बुधवार को ग्यारह बजे गाउन मिलेगा। जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित रिहर्सल में विद्यार्थियों के साथ-साथ पीएचडी होल्डरों के परिवार के सदस्य भी पहुंचे थे।


उल्लेखनीय है कि जम्मू यूनिवर्सिटी के गोल्ड मेडल हासिल करने वाले 367 और 265 पीएचडी होल्डर शामिल हैं। विशेष दीक्षांत समारोह में 2006-12 तक के पास आउट विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिन्हें उपाधियों व गोल्ड मेडलों से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed