{"_id":"19d5c952bc0c3780b0a24931eefec1e3","slug":"students-preparing-for-ju-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंट्रेंस एग्जाम का बिगुल बजते ही एक्टिव हुए स्टूडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंट्रेंस एग्जाम का बिगुल बजते ही एक्टिव हुए स्टूडेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 12 May 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी और अन्य कैंपस में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए एंट्रेंस परीक्षा का बिगुल बजते ही विद्यार्थी एक्टिव हो गए हैं। मनपसंद विषय में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थी के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी की ओर से करवाये जा रहे स्क्रीनिंग टेस्ट (एंट्रेंस परीक्षा) को पास करना अनिवार्य है, लेकिन विद्यार्थी के स्नातक के ओवर आल अकेडमिक मेरिट के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार करवाए जा रहे स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिये होनहार विद्यार्थियों को पीजी कोर्स में दाखिला देना विवि प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले विवि द्वारा करवाए गए एंट्रेंस परीक्षा के दौरान एंट्रेंस परीक्षा में हाई मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला मिल जाता था, जिसके कारण हाई अकेडमिक मेरिट वाले विद्यार्थी दाखिला पाने से वंचित रह जाते थे।
विज्ञापन
पिछले वर्ष विवि और अन्य मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी कोर्स की करीब दो हजार सीटों के लिए एंट्रेंस परीक्षा में चौबीस हजार के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। पिछले वर्ष एंट्रेंस परीक्षा में इन्वायरमेंट साइंस, अंग्रेजी, इकनामिक्स विषयों के लिए परीक्षार्थियों की सबसे ज्यादा भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
इस वर्ष भी साइंस, अंग्रेजी, इकनामिक्स विषयों के अलावा बिजनेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, ह्यूमन राइट एंड ड्यूटी एजूकेशन और मार्केटिंग एंड सेल्स मैनेजमेंट से जुड़े पोस्ट ग्रेजूएट डिप्लोमा कोर्स के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आ सकते हैं।
विवि के एकेडिमक अफेयर्स की डीन प्रो. नीलम सर्राफ ने कहा कि एंट्रेंस परीक्षा के लिए विवि की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही विवि प्रशासन एंट्रेंस परीक्षा करवाने के लिए अपनी तैयारी में जुटा है।