फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students more than computers

Jammu News: वोकेशनल शिक्षा का हाल...कंप्यूटर कम<bha>;</bha> विद्यार्थी ज्यादा, दूसरे दिन बारी

Tue, 13 Aug 2024 03:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 13 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
students more than computers
जिले के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर अध्यापकों की कमी और पद रिक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए कंप्यूटर सब्जेक्ट अनिवार्य किया गया है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आईटी के शिक्षकों को भी नियुक्त किया जा रहा है।
सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब तो बना दी हैं, लेकिन कंप्यूटर कम है। छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें समस्या आ रही है। कस्बे के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल में 75 छात्रों के लिए सात ही कंप्यूटर हैं। ऐसे में उन्हें दूसरे व तीसरे दिन ही सीखने का मौका मिलता है। दो शिक्षकों को नियुक्त किया गया है, हालांकि लैब में प्रोजेक्टर लगाया गया है, जिससे छात्रों को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, कस्बा राजपुरा के हायर सेकंडरी स्कूल में 98 छात्र और कंप्यूटर लैब में 14 ही कंप्यूटर हैं। एक आईटी शिक्षक का पद रिक्त है। शिक्षक को नियुक्त किया गया है। वहीं घगवाल, नड, सुंब में भी कंप्यूटरों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्कूल में स्मार्ट कंप्यूटर लैब हैं। छात्रों को पूरी तरह से जानकारी दी जाती है। शिक्षक का एक रिक्त पद है, इसके लिए उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है। सभी छात्रों को कंप्यूटर सिखाया जा रहा है। वाईफाई का भी पूरा प्रबंध है।

प्रवीन अख्तर, प्रिंसिपल, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुरा।
बाक्स
स्कूलों में कंप्यूटर की कमी है, वहां पर कंप्यूटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अलग-अलग वोकेशनल पोस्ट होती हैं, जैसे ही उनके पास आती है तो शिक्षकों को नियुक्त किया जाता है। जहां शिक्षक कम हैं शीघ्र ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।
केवल कृष्ण, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed