फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students excited for first time student union elections in jammu university

जम्मू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव पर सरगर्मियां तेज

Wed, 13 Sep 2017 08:45 PM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 13 Sep 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
students excited for first time student union elections in jammu university
जेयू में पहली बार होगा छात्र संघ का चुनाव - फोटो : Amar Ujala

जम्मू विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार करवाए जा रहे छात्र संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछले साल राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई जम्मू यूनिवर्सिटी काउंसिल की बैठक में छात्र संघ चुनाव को मंजूरी मिलने के बाद से यह कवायद की जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर चुनाव करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव से पूर्व विश्वविद्यालय के पीजी विभागों से चुने जाने वाले प्रतिनिधि छात्रसंघ के पदाधिकारियों को मत देकर पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव आयुक्त प्रो. एमए मलिक का कहना है कि सितंबर में पीजी विभागों के प्रतिनिधियों का चुनाव करवाया जाना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


देश के अन्य कई राज्यों में छात्रसंघ के चुनाव विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों के साथ करवाए जाते हैं, जिसमें राजनीतिक स्तर काफी हावी रहता है। लेकिन जम्मू विश्वविद्यालय में पहली बार हो रहे छात्रसंघ के चुनाव विवि के अलावा कुछ गिनेचुने कालेज और मान्यता प्राप्त आफ साइट कैंपसों तक ही सीमित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed