फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   students did not find study material

अगले महीने एग्जाम, अभी तक नहीं मिला स्टडी मैटीरियल

Wed, 29 Oct 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 29 Oct 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
students did not find study material

जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित दूरस्थ शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों में एमए का कोर्स करवाया जाता है। इस वर्ष दूरस्थ शिक्षा विभाग की ओर से दो नए विषय राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विषयों को शामिल किया गया।

विज्ञापन


अर्थशास्त्र से एमए कर रहे विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री और अन्य चीजें मुहैया करवा दी गई हैं, लेकिन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को राजनीति विज्ञान विषय की पाठ्य सामग्री और एसाइनमेंट प्रश्न पत्र मुहैया करवाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


विभाग में जानकारी के लिए विद्यार्थी लगातार पहुंच रहे हैं। वहीं पाठ्य सामग्री और एसाइनमेंट प्रश्न पत्र नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों को चिंता बढ़ती जा रही है। राजनीति विज्ञान विषय के प्रोफेसर और कोआर्डिनेटर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरस्थ शिक्षा विभाग में स्थित राजनीति विज्ञान के कोआर्डिनेटर प्रो. वीवीवी नागेंद्र राव ने बताया कि विभाग में पहली बार शुरू राजनीति विज्ञान में एमए कोर्स में एक हजार के करीब विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

उन्होंने बताया कि कैंपस के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से पाठ्यक्रम देरी से तैयार होने के कारण पाठ्य सामग्री तैयार करने में समय लगा है।

उन्होंने बताया कि सितंबर महीने के अंत में विभाग की ओर से पाठ्यक्रम जारी हुआ था। इसके बाद दूरस्थ शिक्षा विभाग का स्टडी मैटीरियल तैयार करने में वह और उनकी टीम के सदस्य जुटे थे। उन्होंने बताया कि स्टडी मैटीरियल लगभग तैयार है। अगले सप्ताह तक विद्यार्थियों को जारी भी कर दिए जाएंगे।


वेबसाइट पर डाला

राजनीति विज्ञान विषय से संबंधी पाठ्यक्रम और लेखकों की किताबों के बारे में विभाग की ओर से दूरस्थ शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। प्रो. राव ने कहा कि विद्यार्थी वेबसाइट से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed