{"_id":"5a01ed484f1c1bda538bb83d","slug":"students-demand-to-postpone-the-first-semester-re-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने पहले सेमेस्टर की पुन: परीक्षा स्थगित करने का मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने पहले सेमेस्टर की पुन: परीक्षा स्थगित करने का मांग
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
जीजीएम साइंस कालेज की एबीवीपी और एनपीएसयू इकाइयों से जुड़े छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय पर उपेक्षा पूर्णरवैये का आरोप लगाते हुए जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। वह पहले सेमेस्टर की परीक्षा फिर स्थगित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में छात्र जीजीएम साइंस कालेज के गेट पर एकत्र हुए और सड़क जाम कर दी। वह अपने हाथों में विश्वविद्यालय के खिलाफ लिखे स्लोगन लिए हुए थे।उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पहले सेमेस्टर के रिवैल्यूएशन के देरी से आए नतीजे की वजह से कई छात्र तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं। इस तरह से उनका पूरा साल विश्वविद्यालय की अनदेखी की बलि चढ़ गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर एक की पुन: परीक्षा तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ आयोजित कर दी।
विज्ञापन
छात्रों ने पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की मांग की। मौके पर सनी परिहार, यासिर, अवधेश, रमन, सौरभ, नितिन, नरिंदर, जतिंदर, अक्षय, तौसीफ, गुलफाम, आतिश, कमलजीत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
सचिवालय घेरने की चेतावी दी
विद्यार्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर विश्वविद्यालय ने दो दिन के भीतर छात्रों की मांग न मानी तो वे सिविल सेक्रेटेरिएट के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री से भी मिला जाएगा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व चेतन शर्मा और सिद्धार्थ भारद्वाज ने किया। एनपीएसयू मुखिया ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।