{"_id":"f3de28a6a20b2e0329a1f593fadf93e6","slug":"students-boycotted-classes-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JU: कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JU: कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठे विद्यार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Feb 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि प्रशासन द्वारा निलंबित किए गए तीन स्कालरों को वापस लाने की मांग करते हुए विद्यार्थियों और स्कालरों ने वीरवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। विद्यार्थियों और स्कालरों ने जुरसिया के बैनर तले वीसी के चैंबर के बाहर दो घंटे धरने पर बैठे रहे और प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
जुरसिया के सदस्यों, विद्यार्थियों और स्कालरों ने विवि कैंपस में वीसी प्रोफेसर आरडी शर्मा और विवि प्रशासन के खिलाफ रैली भी निकाली। इस दौरान उन्होंने विवि के मुख्य गेट के पास भी प्रदर्शन किया। जुरसिया के प्रधान सुखदेव सिंह और चेयरपर्सन मनाली शर्मा ने कहा कि वीसी स्कालरों को निलंबित कर विद्यार्थियों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि एमए डोगरी विषय के पेपरों की चेकिंग के दौरान हुई धांधली का मुद्दा उठाने पर विभाग की एचओडी को बर्खास्त कर दिया गया।
उन्होंने राज्यपाल से अपील की कि वह इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करें। ऐसा नहीं हुआ तो प्रदर्शन जारी रहेगा।