{"_id":"59ce38e74f1c1b72548b4f34","slug":"student-union-elections-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विवि उड़ा रहा लिंगदोह समिति की सिफारिशों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विवि उड़ा रहा लिंगदोह समिति की सिफारिशों की धज्जियां
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 29 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों के मुताबिक पहली बार चुनाव कराने का दावा तो किया, लेकिन विश्वविद्यालय खुद इन सिफारिशाें की धज्जियां उड़ा रहा है। उसने दो साल का पेंच लगाकर छात्रों के चुनाव लड़ने और मतदान करने पर रोक लगा दी, जबकि सिफारिशों में यह मियाद न्यूनतम एक साल होने की बात कही गई है। कोर्स जरूर पूर्णकालिक होना चाहिए।
विज्ञापन
छात्र नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने कुछ खास छात्रों को फायदा पहुंचाने की नीयत से लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन कर रहा है। एमलिब वाले छात्रों को भी एक साल का पूर्णकालिक कोर्स होने के बावजूद मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया। इसी मुद्दे पर उन्होंने ऐन वोटिंग वाले दिन विश्वविद्यालय की डीन छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया, लेकिन प्रो. सतनाम कौर ने उन्हीं सिफारिशों का हवाला देते हुए इन छात्रों को समझा-बुझा दिया, जो लिंगदोह समिति की सिफारिशों का हिस्सा ही नहीं।
विज्ञापन
यही मुद्दा उठाते हुए डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स के एक वर्षीय कोर्स के छात्र यशोवर्धन सिंह भी अन्य छात्रों के साथ कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय पर लिंगदोह समिति की सिफारिशों के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए छात्र हितों को ताक पर रखने की बात कही है। यशोवर्धन सिंह का भी कहना है कि जब सिफारिशों में एक साल का जिक्र है तो दो साल की योग्यता विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी तरफ से कैसे नियत कर ली? साफ है कि विश्वविद्यालय खुद कुछ छात्रों को दो साल पेंच लगा चुनाव से दूर रखने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन