जम्मू विश्वविद्यालय: वीसी का वाहन टेक ओवर करने वाला छात्र सस्पेंड
जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी के वाहन की प्रतिबंधित क्षेत्र में एंट्री का विरोध करने वाले छात्र को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में जांच पूरी होने तक बुद्धिस्ट स्टडीज डिपार्टमेंट के इस छात्र अवज्योत सिंह के कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
साथ ही उन्हें हास्टल में रहने, लाइब्रेरी का प्रयोग करने समेत किसी भी गतिविधि में हिस्सेदारी करने से भी डिबार कर दिया गया है। अवज्योत ने वीसी के वाहन की प्रतिबंधित क्षेत्र में सीधी एंट्री का विरोध किया था।
उनका कहना था कि विवि में वन वे खत्म किया जाए। इस सुविधा की जरूरत छात्रों को है, लेकिन इसका फायदा विश्वविद्यालय के अधिकारी उठा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की ट्रैफिक कंट्रोल कमेटी को भी कठघरे में खड़ा किया था।
डीएसडब्ल्यू ने अवज्योत से नौ नवंबर को यहां उपस्थित होने को कहा गया। उसी दिन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का कार्यक्रम होने के चलते अवज्योत उपस्थित नहीं हो सके। एनएसयूआई ने भी अवज्योत के सस्पेंशन का विरोध किया है।
इस संबंध में वीरवार को संगठन के पदाधिकारी विशाल कोतवाल अपना पक्ष रखेंगे। उधर, छात्र अवज्योत ने अपने ऊपर लगाए गए हर आरोप को गलत ठहराया है।
यह हैं छात्र पर लगे आरोप
27 अक्तूबर को फाउंटेन प्लाजा के पास वीसी के व्हीकल को रोका
दो और तीन नवंबर को डीएसडब्ल्यू की अनुमति बगैर प्रेस कांफ्रेंस
आठ और नौ नवंबर को कार्य के घंटों के दौरान बुद्धिस्ट डिपार्टमेंट का गेट पर तालाबंदी
10 नवंबर को वन ट्रैफिक को लेकर बेरिकेडिंग की रस्सी हटाई