फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   student protest against JU Administration and Controller of Examinations

जेयू प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

Wed, 25 Oct 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 25 Oct 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
student protest against JU Administration and Controller of Examinations
- फोटो : AMAR UJALA

नेशनल पैंथर्स स्टूडेंट्स यूनियन (एनपीएसयू) की साइंस कालेज यूनिट ने बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ प्रदर्शन किया। जीजीएम साइंस कालेज गेट पर इकट्ठा हुए छात्रों ने यहां सड़क पर जाम भी लगा दिया। छात्र अपने हाथ में जम्मू विश्वविद्यालय हाय-हाय और वी वांट जस्टिस लिखेस्लोगन लिए थे। संकेतात्मक डिग्रियों की प्रतियां भी फूंकीं।

विज्ञापन


उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, खास तौर पर एग्जाम सेक्शन पर पहले सेमेस्टर के छात्रों के साथ गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया। कहा कि छात्र तीन माह से भी अधिक समय से पहले सेमेस्टर के रिवेल्यूएशन नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई सूचना नहीं। अब परीक्षा सेक्शन उन परीक्षाओं केलिए भी डेटशीट जारी कर दी है, जिनके रिवेल्यूशन नतीजे अभी प्रतीक्षारत हैं।
विज्ञापन


इसे उन्होंने विश्वविद्यालय के कुप्रबंधन के साथ ही छात्रों का भविष्य खराब करने की साजिश करार दिया। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से पहले सेमेस्टर की डेट शीट बदले जाने और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के बाद इन्हें कराए जाने को कहा ताकि छात्र अपने भविष्य पर फोकस कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विश्वविद्यालय यह सोच रहा है कि रिवैल्यूएशन में सभी छात्र फेल हो जाएंगे? कहा कि तीसरे सेमेस्टर केप्रवेश के समय ही यह नतीजा घोषित किया जाना चाहिए था। कहा कि अगर मामले पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह परीक्षा नियंत्रक का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारियों में यूनियन के प्रोविंशियल वाइस प्रेसिडेंट चेतन शर्मा, अभिनंदन, हितेश, हार्दिक, शुभम, दानिश, शब्बीर आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed