फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strike, petrol pump dry

Jammu News: पूरी टंकी भरो... दो तो कहीं पांच लीटर मिला तेल, शाम को कई पंप हो गए खाली

विज्ञापन
strike, petrol pump dry
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। दो या पांच लीटर नहीं आप पूरी टंकी भर दो... यह हाल पेट्रोल पंपों में देखने के लिए मिला। वाहन चालकों की तेल भरवाने के लिए कतार लग गई। सुबह सात से लेकर दस बजे तक हालात ठीक रहे। इसके बाद वाहनों की संख्या बढ़ गई। 11 बजे तक आधी टंकी तेल भरा गया।

दोपहर एक बजे वेयरहाउस, एशिया होटल, गुम्मट, बस स्टैंड, बीसी रोड सहित अन्य पंपों पर भीड़ रही। वाहन चालकों को लंबा इंतजार करने के बाद मायूस लौटना पड़ा, क्योंकि पंप कर्मी गायब हो गए। तीन बजे तक मारामारी रही। दो घंटे बाद अधिकांश पेट्रोल पंपों से जवाब मिला कि तेल खत्म हो गया है। कई जगहों पर दो से पांच लीटर ही तेल मिला।
विज्ञापन


वेयरहाउस पंप में रिहाड़ी से आए सुनील और मनोज ने कहा कि टंकी फुल करवानी है मगर तेल नहीं मिल रहा। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है। मुट्ठी से तनिका ने कहा कि हड़ताल के बारे में सुना तो गुम्मट गईं। वहां से तेल न मिलने पर वेयरहाउस आई हूं। स्कूटी में पांच लीटर तेल की जरूरत है, पर दो लीटर मिल रहा है। हड़ताल लंबी चली तो घर से कार्य स्थल तक पहुंचने में दिक्कतें आएंगी। ऑटो चालक रोशन और कुलदीप ने कहा कि बीसी रोड, बस स्टैंड के बाद अब गुम्मट पंप में तेल भरवाने आए हैं। मगर आधी टंकी भरी गई। सवारियां कैसे गंतव्य तक पहुंचाएंगे। जसबीर ने कहा कि दो लीटर पेट्रोल ही बस स्टैंड से मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाने की रही चिंता - बस स्टैंड में परिवहन बंद होने के भय के कारण लोग घरों को रवाना होने के लिए पहुंचे। पुराना बस स्टैंड यात्रियों से भर गया। राजोरी के अब्दुल और सूरम ने कहा कि चंडीगढ़ गए थे। जैसे ही हड़ताल के बारे में सुना तो घर के लिए रवाना हुए। शम को राजोरी के लिए निकलेंगे। मुस्ताक रसीद और रवि गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में आए थे। अब चंडीगढ़ में घर के लिए रवाना हो रहे हैं। बसों में खूब भीड़ है। खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed