{"_id":"5e3489638ebc3e4b0e4c93f1","slug":"strike-jammu-news-jmu202820046","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से लेनदेन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से लेनदेन हुआ प्रभावित
विज्ञापन
आरएस पुुरा / मीरां साहिब। उपजिले में शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों की दो दिन के बंद के पहले दिन लोगों को लेनदेन करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जम्मू कश्मीर व ग्रामीण बैंकों की ब्रांचें जरूर खुली रहीं। दोपहार तक एटीएम से रुपये निकलवाने पहुंचे लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। शाम तक अधिकतर बैंकों के एटीएम में रुपये नही होने पर लोगों को निराश होना पड़ा।
दुष्यंत हार्डवेयर के मालिक चौधरी जनक राज ने कहा कि बैंक कर्मियों को मांगो के लिए हड़ताल पर जाने का अधिकार है। लेकिन लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़ इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। आरएस पुुुरा उपजिले के मीरां साहिब व आरएस पुरा कस्बों में राष्ट्रीयकृत बैंकों की दो दिन के बंद के चलते कारोबारियों सहित आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगर शनिवार को एटीएम में कैश नहीं डाली गई तो लोगों को सोमवार तक इंतजार करना पडे़गा। संवाद
------
बैंकों की हड़ताल के कारण लोग हुए परेशान
बिश्नाह। राष्ट्रीय बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते शुक्रवार को कस्बे में राष्ट्रीय बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, एसबीआई और अन्य बैंकों के हड़ताल में शामिल होने के कारण लोगों को पैसों के लेनदेन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि जम्मू-कश्मीर बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं रहा। पैसों का लेनदेन वहां पर चलता रहा। परंतु जो राष्ट्रीय बैंकों के ग्राहक थे, उन्हें सुबह उसी समय पता चला जब वह पैसों के लेनदेन को लेकर बैंकों में आए। बैंकों में ताले लगे होने से वह निराश होकर घरों में चले गए। संवाद