फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   strike end, will overcome water shortage

राहत! हड़ताल खत्म, दूर होगी पानी की किल्लत

Wed, 03 Sep 2014 09:03 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
strike end, will overcome water shortage

तीन दिनों तक जम्मू संभाग में पेयजल के लिए हाहाकार मचाने वाले पीएचई मुलाजिमों ने सात दिनों के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा, आयुक्त सचिव डा. पवन कोतवाल के अलावा चीफ इंजीनियर सुशील आइमा के कैबिनेट बैठक में मुद्दे पर चर्चा के आश्वासन पर गतिरोध टूटा और मुलाजिमों ने बुधवार शाम पांच बजे से लेकर सप्ताह तक हड़ताल स्थगित कर दी।

विज्ञापन


हड़ताली मुलाजिमों ने सुबह तक सभी इलाकों में पेयजल आपूर्ति को बहाल करने का आश्वासन भी दिया है। हड़ताल टूटने से पानी के लिए मचे हाहाकार से भी राहत मिली है।  बुधवार शाम चार बजे चीफ इंजीनियर सुशील आइमा के चैंबर में हुई बैठक में मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें चीफ इंजीनियर ने मुलाजिमों को बताया कि पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा ने मसले को जायज ठहराते हुए कैबिनेट बैठक में मुद्दों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विभाग स्तर पर भी मसले के हल के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में टकराव को खत्म कर हड़ताल को समाप्त किया जाना चाहिए। बहरहाल हड़ताली मुलाजिम लिखित में समझौते पर अड़े रहे। इसके बाद बाकायदा लिखित में समझौता हुआ, जिसमें चीफ इंजीनियर सुशील आइमा और पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुभाष वर्मा के हस्ताक्षर हुए हैं। बहरहाल वर्मा ने चेतावनी दी कि अगर सप्ताह तक मांगें पूरी न हुईं तो फिर से हड़ताल बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा मुद्दा

strike end, will overcome water shortage

समझौते के बाद संयुक्त पत्रकार वार्ता में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर सुशील आइमा ने कहा कि पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा ने आश्वासन दिया है कि पीएचई मुलाजिम के मसले जिसमें विभाग में कार्यरत 16070 अस्थायी मुलाजिमों को नियमित करने और उनका लंबित वेतन जारी करने का मसला है, को कैबिनेट की बैठक में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री के आश्वासन पर पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन और उन्हें समर्थन कर रही यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई, जिसमें हड़ताली मुलाजिमों ने सप्ताह के लिए आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है।

वहीं हड़ताल का प्रतिनिधित्व कर रही पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुभाष वर्मा का कहना है कि तीन दिनों से जारी हड़ताल से मुद्दों को जिस मंच पर रखा जाना था, वह मकसद पूरा हुआ है। जनता में पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मची थी। मुलाजिमों ने जन हित के अलावा पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा, आयुक्त सचिव डा. पवन कोतवाल और चीफ इंजीनियर सुशील आइमा के आश्वासन पर सप्ताह के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। अगर आश्वासन पर मंत्री और अधिकारी खरे नहीं उतरे तो एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

पानी के लिए जगह-जगह प्रदर्शन

strike end, will overcome water shortage

वहीं इससे पूर्व तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने की वजह से बुधवार को सियासी दलों के अलावा कई जगह लोग भी सड़कों पर उतर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकालते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल करने और रियासती सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। वहीं पीडीपी जम्मू पूर्व इकाई की ओर से कई जगह निजी टैंकरों से पेयजल सप्लाई कर सरकार के रवैये पर सवाल उठाए गए।

पाटा बोहड़ी और अन्य इलाकों में भी लोगों ने जोरदार प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। भाजपा के प्रदेश महासचिव कविंद्र गुप्ता की अगुवाई में कच्ची छावनी से रोष रैली निकाली और रियासती सरकार पर लोगों को पेयजल मुहैया करवाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों के जायज मसलों का हल न करने का आरोप भी लगाया।

हाथों में बैनर और प्ले कार्ड लेकर किए गए प्रदर्शन में आरोप लगाया गया कि सरकार जन मसलों का हल नहीं कर रही है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। प्रदर्शन में जिला प्रधान सुभाष जंडेयाल, राजेश गुप्ता, बाली भगत, चंद्र मोहन गुप्ता, चरणजीत सिंह खालसा, युद्धवीर सेठी, मुनीश शर्मा, राजिंद्र शर्मा, नरेश डोगरा, प्रिया सेठी आदि मौजूद रहे।

पीडीपी ने टैंकर से बंटवाया पानी

strike end, will overcome water shortage

पीडीपी जम्मू पूर्व इकाई की ओर से भारत चौधरी की देखरेख में जम्मू पूर्व के 11 वार्डों में निजी टैंकरों के माध्यम से कई इलाकों में पेयजल सप्लाई की गई और नेकां कांग्रेस गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया गया कि वह पानी से मचे हाहाकार के बावजूद चुपचाप तमाशा देख रही है। प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज गुप्ता ने भी पिछले तीन दिनों से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए पीएचई मुलाजिमों की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार को इन्हें पूरा करने और पेयजल आपूर्ति को बहाल करने की मांग की।

वहीं पाटा बोहड़ी में भी स्थानीय लोगों ने बाजार एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह राजा की अगुवाई में प्रदर्शन किया और पेयजल आपूर्ति को तत्काल बहाल किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में रोमी रैणा, राजेश, रमेश शर्मा और प्रदीप सिंह आदि ने भी विचार प्रकट किए। जम्मू पीस पीपुल्स फोरम की ओर से रियासत सरकार पर पेयजल आपूर्ति को बहाल करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रधान संजीव गुप्ता ने पेयजल आपूर्ति को तत्काल बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed