{"_id":"3304f566a0525895f6921e78507c331d","slug":"strike-disrupts-normal-life-in-kashmir-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे की हत्या का विरोध में घाटी में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे की हत्या का विरोध में घाटी में बंद
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Sat, 26 Dec 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
हुर्रियत के आह्वान पर घाटी में बंद से शनिवार को जनजीवन प्रभावित हुआ। श्रीनगर शहर तथा आसपास के इलाके में दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान, निजी दफ्तर और पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति प्रभावित हुई। पूरी घाटी में बंद का आह्वान हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैय्यद अली शाह गिलानी ने राजोरी में वीडीसी सदस्य द्वारा मां-बेटे की हत्या का विरोध जताने के लिए किया था।
विज्ञापन
बंद के चलते सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर कम दिखे। निजी कार, आटो रिक्शा तथा अन्य वाहनों पर बंद का असर नहीं था। चौथे शनिवार की वजह से बैंक तथा सर्दियों की छुट्टियों की वजह से स्कूल बंद थे।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 19 दिसंबर को नेकां नेता इश्तियाक अहमद की भी वीडीसी सदस्य ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद नेकां और अलगाववादियों ने वीडीसी को भंग करने की मांग की थी।
हालांकि, डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने वीडीसी को भंग करने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था।