{"_id":"58d560884f1c1bfc2f1a1d87","slug":"streight-fights-are-between-congress-and-pdp-in-anantnag-says-meer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में मुकाबला कांग्रेस बनाम आरएसएस समर्थित पीडीपी के बीच: गुलाम अहमद मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में मुकाबला कांग्रेस बनाम आरएसएस समर्थित पीडीपी के बीच: गुलाम अहमद मीर
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार गुलाम अहमद मीर ने पीडीपी पर आरोप लगाया है कि वह हार के भय से ग्रस्त है। इसलिए मतदाताओं को वोटिंग से रोकने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव में मुकाबला कांग्रेस बनाम आरएसएस समर्थित पीडीपी के बीच है। कांग्रेस मतदाताओं को बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील कर रही है जबकि वर्तमान राज्य सरकार व उसके उम्मीदवार लोगों को मतदान करने से दूर रखने की भरसक कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में मीर ने कहा कि पीडीपी उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री के भाई तसद्दुक मुफ्ती लोगों से कह रहे हैं कि पहले जान बचाओ उसके बाद वोट डालो या मुझे जिताओ। उन्होंने कहा कि तसद्दुक का बयान वैसा ही है जैसा अलगाववादी संगठन लोगों को चुनाव बहिष्कार का आह्वान करते हैं।
विज्ञापन
मीर ने कहा कि अनंतनाग हो या फिर श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र, कांग्रेस और नेकां के पक्ष में जनसमर्थन है। अगर मौजूदा पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने गलत तरीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश की तो इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। कहा कि कश्मीर में दो लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर अंतर्राष्ट्रीय जगत की सीधी नजर है। चुनाव साफ सुथरे ढंग से हो, इसके पक्के बंदोबस्त होने चाहिए।