फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Street Lights off in Trikuta Nagar

Jammu News: त्रिकुटा नगर में स्ट्रीट लाइटें खराब, शिकायत पर भी नहीं हो रहा समाधान

विज्ञापन
Street Lights off in Trikuta Nagar
- वार्ड 54 में नया बोरवेल लगाया जाए, 24 घंटे में 15 मिनट ही मिल रहा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर इलाके में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा। शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है और लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। यह बातें त्रिकुटा नगर वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पी कक्कड़ ने बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 54 में नया बोरवेल लगाया जाए। इससे पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। इलाके में जल आपूर्ति का समय बढ़ाया जाए। मौजूदा समय में 24 घंटे में मात्र 15 मिनट ही पानी मिल रहा है। कार पार्किंग की समस्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। यातायात विभाग या कानून प्रवर्तन विभाग द्वारा जुर्माना किया जाए और वाहनों को हटवाया जाए। इलाके में पुरानी पाइपों को बदला जाए। पानी रिसाव की समस्या पेश आ रही है। सेक्टर-पांच में जल आपूर्ति मात्र एकमात्र ट्यूबवेल से होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्रिकुटा नगर कॉलोनी में चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को पकड़े। वार्ड 54 के सेक्टर पांच के मकान नंबर 101 व 220 के सामने बने स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। यहां पर टाइल वाले स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। नगर निगम की ओर से फागिंग अभियान तेज किया जाए। सभी नालों का समुचित ढलान के साथ पुनर्निर्माण हो और इन्हें नजदीकी नाले से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिकुटा नगर कॉलोनी जम्मू के पास से होकर बहने वाली नहर हर बार बरसात के मौसम में ओवरफ्लो हो जाती है। इस समस्या का समाधान किया जाए। इस मौके पर रमणीक दुबे, आरके काकरू, केवल शेर, अनिल शर्मा, सोम नाथ कौल, इंजी. अशोक कुमार अरोड़ा, इंजी. वरिंदर कुमार सूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed