फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   street light

सूरज को रोशनी दिखा रही हाई मास्ट लाइट

विज्ञापन
street light
पुरमंडल बस स्टैंड पर लगी लाइट दिन में जलती हुई।
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल बस स्टैंड पर लगाई गई हाई मास्ट लाइट सूरज को रोशनी दिखा रही है। इस लाइट को दिन में जलती देखते हर किसी के मुख से यही बात निकल रही है। दूसरी ओर लोगों को यह भी कहना है कि इस तरह से बिजली का दुरुपयोग हो रहा है और इसके बिल का भुगतान उनकी ही जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की हमेशा किल्लत रहती है। लोगों को बिजली आपूर्ति के लिए कई बार धरने प्रदर्शन भी करना पड़ते हैं। दूसरी तरफ हाई मास्ट लाइट 24 घंटे जलने से बिजली की बर्बादी हो रही है। पर्यटन विभाग द्वारा बस अड्डे पर लगाई गई हाई मास्ट लाइटों की कीमत 15 लाख रुपये है। जो कुछ ही माह पहले लगाई गई है। अब वह दिन रात जल रही है। विभाग की लापरवाही के चलते 4 में से दो लाइट खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इस विषय पर पंचायत पुरमंडल के सरपंच जोगिंदर शर्मा का कहना है कि काफी मशक्कत के बाद पुरमंडल तीर्थ स्थल पर यह लाइट लगाई गई, लेकिन सही रखरखाव नहीं होने के कारण यह लाइट खराब हो रही है। सरपंच जोगिंदर शर्मा ने बताया कि पुरमंडल में विकास कार्य मानसर सुरुइंसर डेवलपमेंट अथॉरिटी और पर्यटन विभाग की तरफ से कराया जा रहा है। इन लाइट को ठीक और देखरेख करने की जवाबदेही कोई भी विभाग लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को इन लाइट के बारे में सूचित किया, लेकिन कोई इनके रखरखाव की जिम्मेदारी नहीं ले रहा। लोगों अथवा पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि इससे अच्छा है कि इन लाइट की देखरेख पंचायत के हवाले की जाए, ताकि बची लाइट को खराब होने से बचाया जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed