फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   story on saffron cultivation in kashmir

कश्मीरी केसर पर मुसीबत की बारिश

Sun, 30 Nov 2014 04:54 PM IST
Updated Sun, 30 Nov 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
story on saffron cultivation in kashmir
कश्मीर घाटी में सितंबर में कई दिनों तक हुई बारिश ने दुनिया भर में मशहूर कश्मीरी केसर की फसल को बेहद नुक़सान पहुंचाया। इस कारोबार से जुड़े हज़ारों लोग प्रभावित हैं। कश्मीर में केसर की सबसे बड़ी खेती पम्पोर में होती है। यहां 32 हज़ार एकड़ ज़मीन पर इसकी पैदावार होती है। पम्पोर के बाद ज़िला बडगाम में केसर उगाई जाती है।
विज्ञापन


इस साल जब फसल तैयार होने को थी तो कश्मीर में कई दिन तक लगातार बारिश चली। इस वजह से केसर के फूल भी नहीं खिल पाए। जम्मू कश्मीर केसर एसोसिएशन के पब्लिसिटी सेक्रेटरी गुलाम मोहिदीन भट मौसम की लगातार तब्दीली को इस साल केसर की फसल की तबाही का कारण मानते हैं।
विज्ञापन


वह कहते हैं, 'जब हम केसर का बीज बोते हैं तो इसके अंदर से दो-तीन पत्ते निकलते हैं, पर इस बार केसर की ज़मीन में कई दिन तक बारिश का पानी जमा रहा। इससे तीन पत्तों की जगह दस पत्ते निकल आए। इससे बीच में बहुत ज़्यादा नमी पैदा हुई और नतीजा ये हुआ कि केसर के फूल खिल न सके। अगर कुछ खिले भी हैं तो वह बहुत ही कम।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदावार सिर्फ तीन टन

story on saffron cultivation in kashmir

भट का कहना है कि इस साल केसर की कुल पैदावार तीन टन तक ही हुई है, 'इस बार केसर की जो कुल बिक्री है वह 25 करोड़ है जबकि पिछले साल तीन अरब की पैदावार हुई थी।' सरकारी आंकड़ों के मुताबिक़ साल 2013 में कश्मीर में केसर की पैदावार 15 टन हुई थी।

भट का कहना है कि इस साल केसर की फसल को नुकसान के कारण बाजार में भी भाव बढ़ गए हैं। बाजार में आजकल केसर के 10 ग्राम की कीमत 1600 रुपए तक पहुंच गई है जबकि दो महीने पहले 10 ग्राम की कीमत 1100 से 1200 सौ थी।

चार गुना पानी

शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर के विज्ञान और तकनीकी विभाग के प्रोफेसर बीबीआई नवी कहते हैं, 'जब केसर की फसल तैयार हो रही थी, तब 300 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

मतलब यह कि फसल को जितना पानी चाहिए था उससे चार गुना ज्यादा पानी चला गया।' दुनिया में सिर्फ तीन-चार देशों में ही केसर उगाया जाता है। जानकारों के मुताबिक कश्मीर में उगने वाले केसर की क्वालिटी को पहला दर्जा हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed